फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बहू के नौकरी करने से नाराज जेठ ने परीक्षा के पहले काटा अंगूठा, मामला दर्ज

Fri, 24 Jun 2022 09:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

सार

मध्य प्रदेश के हरदा में छोटे भाई की बीवी के नौकरी करने से नाराज जेठ ने परीक्षा के पहले बहू का अंगूठा काट लिया। युवती के हाथ में गहरे जख्म आए हैं। पीड़िता ने जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के हरदा में छोटे भाई की बीवी के नौकरी करने से नाराज जेठ ने परीक्षा के पहले बहू का अंगूठा काट लिया। युवती के हाथ में गहरे जख्म आए हैं। पीड़िता ने जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना हरदा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला नौकरी करना चाहती है, जिसके चलते वह रेलवे की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। दो दिन बाद उसका टाइपिंग टेस्ट होना था, लेकिन उसके जेठ को उसकी नौकरी करने से एतराज था, जिसके चलते जेठ सतीश साकले ने दांत से उसका अंगूठा काट लिया।

सतीश साकले छोटे भाई की पत्नी से आये दिन विवाद किया करते थे। गुरुवार को बहू की नौकरी करने की बात से चिढ़कर सतीश ने बहू पर हमला कर दिया और उसे दांत से काटकर जख्मी कर दिया। चिकित्सकों ने महिला के अंगूठे में 4 टांके लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने सिटी कोतवाली आकर आरोपी जेठ सतीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें