दमोह के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कटनी बाईपास लाड़नबाग तिराहा पर एक डंपर चालक ने कार को टक्कर मार दी। समय पर एयर बैग खुलने से कार चालक की जान बच गई। सागर की ओर से आ रहे हाईवा क्रमांक एमपी34एच0692 ने बालाकोट मार्ग पर वृंदावन कॉलोनी अपनी बहन के घर से लौट रहे कार चालक लोकेंद्र पटेल रामनाथ निवासी पिपरिया को टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तत्काल एयर बैग खुल गए। इससे चालक की जान बच गई।
घटना की जानकारी समीप रहने वाले अक्षत गोस्वामी और अन्य राहगीरों ने तत्काल लोकेंद्र को बाहर निकाला। परिजनों और पुलिस को सूचित किया। डंपर चालक ने टक्कर मारी और तेज रफ्तार में निकल गया। नंबर प्लेट मौके पर ही छूट गई। बताया जाता है कि जहां यह एक्सीडेंट हुआ, वहां स्पीड ब्रेकर नहीं होने से अक्सर दुर्घटना के हालात बनते हैं।