फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल वन विहार में बाघ पर फेंक रहे थे पत्थर, रवीना टंडन को आया गुस्सा, ट्विटर पर निकाली भड़ास

Tue, 22 Nov 2022 12:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अभिनेत्री रवीना टंडन फिल्म की शूटिंग के लिए भोपाल में आई है। सोमवार को रवीना टंडन ने एक वीडियो 
सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि भोपाल के वन विहार में पर्यटक (बदमाश) बाड़े में बंद बाघ पर पथराव कर रहे हैं।
विज्ञापन
वन विहार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन भोपाल में आकर नाराज हो गई। नाराजगी की वजह थी वन विहार में बाघों की सुरक्षा व्यवस्था। उन्होंने एक वीडियो के जरिये अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाली है। उनका आरोप है कि कुछ बदमाश वन विहार में पिंजरों में मौजूद बाघों पर पथराव कर रहे हैं। उनका अपमान कर रहे हैं। 
विज्ञापन


रवीना टंडन फिल्म की शूटिंग के लिए भोपाल आई हुई है। सोमवार को रवीना टंडन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ अभिनेत्री ने लिखा है कि भोपाल के वन विहार में पर्यटक (बदमाश) बाड़े में बंद बाघ पर पथराव कर रहे हैं। ऐसा न करने के लिए कहने पर हंसते है। मुस्कराते हुए बाड़े की फेंसिंग को हिलाते हुए पत्थर फेकते हैं। बाघ के लिए कोई सुरक्षा है। यह उनके अपमान का विषय है। वीडियो में एक आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें महिला पूछ रही है क पत्थर किसने मारा। इस पर बाघ के बाड़े के पास खड़े युवा एक-दूसरे को देखते हुए हंसते हैॆ।
 
सुरक्षा से खिलवाड़
वन विहार में जंगली जानवरों की सुरक्षा से खिलवाड़ को लेकर उदासीनता जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। कुछ दिन पहले ही वन विहार में एक पयर्टक की गाड़ी के नीचे आने से सियार की मौत हो गई थी। इस मामले को दबाने के लिए वन विहार के कर्मचारियों ने आनन-फानन में उसे दफना दिया, जबकि नियमानुसार उसका पोस्टमार्टम किया जाना था। इस मामले में जांच के नाम पर वरिष्ठ अधिकारियों ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी।
विज्ञापन


तय से अधिक रफ्तार
वन विहार में वाहनों की स्पीड 20KM प्रति घंटा तय है। इसके बावजूद कई बार पर्यटक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते है। जिसकी मॉनीटरिंग के लिए कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। वन विभाग के जिम्मेदारों का पूरा फोकस पर्यटकों से आय बढ़ाने पर रहता है। कुछ जगह मॉनीटरिंग के लिए कर्मचारी तैनात दिखते है, लेकिन वह भी कुछ जगह ही है। इसका फायदा उठाकर कई बार पर्यटक जंगली जानवरों पर पत्थर फेंकने जैसी घटना का अंजाम देते रहते है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें