फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा के पांढुर्ना में 30 हजार के नकली नोट बरामद, पुलिस ने बुजुर्ग को किया गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 06:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना में एक बुजुर्ग से 30 हजार के नकली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है कि उसके पास यह नकली नोट कैसे पहुंचे?
 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में बरामद नकली नोट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना शहर के आशीर्वाद नगर से पुलिस ने तीस हजार रुपये के नकली नोटों के साथ एक वृद्ध को गिरफ्तार किया। टीआई राकेश सिंह बघेल ने बताया कि मुखबिर से पता चला था कि आशीर्वाद नगर निवासी मोरेश्वर पिता चेतराम धकाते, उम्र 70 वर्ष, वानखेड़े सेलिब्रेशन हॉल के सामने किसी को नकली नोट सौंप रहा है। पुलिस ने टीम बनाकर वृद्ध की तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से पांच सौ रुपये के 40 नोट और सौ रुपए के 100 नकली नोट मिले।

विज्ञापन


आरबीआई की गाइडलाइन के अनुरूप जांच करने पर सभी नोट नकली पाए गए। पुलिस ने आरोपी मोरेश्वर धकाते के विरुद्ध आईपीसी की धारा 489 बी और 489 सी के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय न्यायालय से आरोपी को जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि मोरेश्वर के पास से यह नकली नोट कहां से आए? वह इसे किसे सौंपने वाला था? यह अवैध गतिविधि कब से संचालित हो रही थी?

पुलिस कर रही मामले की विवेचना
पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। बुजुर्ग के पास नकली नोट कहां से आए, इसे लेकर सवालों के जवाब खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को बुजुर्ग के एक रिश्तेदार पर शक है, जिसने उसे यह नोट मुहैया कराए थे। महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र से इस नोट की सप्लाई हो रही है। इसे लेकर पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें