फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उमरिया में अज्ञात पदार्थ खाने से 11 मवेशियों की मौत, गांव में हड़कम्प की स्थिति

Sat, 22 Apr 2023 02:00 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के ग्राम सरवाहीकलां में अज्ञात पदार्थ के सेवन से अब तक 11 मवेशियों की मौत हो गई। इसमें गाय-बैल भी शमिल है। इससे पूरे गांव में हड़कम्प की स्थिति है।
 
विज्ञापन
उमरिया में मवेशियों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सरवाही कलां में अज्ञात पदार्थ के सेवन से 11 पालतू मवेशियों की मौत होने से पूरे गांव में हड़कम्प की स्थिति है।  

विज्ञापन


ग्राम सरवाही कलां निवासी संग्राम सिंह ने बताया कि गांव के नजदीक ही बोरी में भूसे जैसा कुछ पदार्थ रखा हुआ है। इसे खाने से 11 गाय-बैल अभी तक मौत के मुंह में समा चुके हैं। कुछ अभी तड़प रहे हैं। न तो पशु चिकित्सा विभाग से कोई पहुंचा है और न ही किसी तरह की मदद ग्रामीणों को मिल रही है। गांव में सभी गरीब आदिवासी परिवार के लोग रहते हैं। इन मवेशियों के बूते खेती करते हैं। अब लोगों के सामने नई समस्या खड़ी हो गई है। अगले सीजन की खेती यह गरीब किसान कैसे करेंगे? हालांकि, अभी न ही जिला प्रशासन और न ही पशु चिकित्सा विभाग ने इस पर ध्यान दिया है। ग्रामीणों में काफी आक्रोश एवं भय व्याप्त है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें