मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार को 4221 जांच में 108 नए संक्रमित मिले है। वहीं, 220 मरीज ठीक हुए है। प्रदेश में अभी 1131 एक्टिव केस है।
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संदिग्ध/ संक्रमित 64 मरीज भर्ती है। इनमें से 10 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। भोपाल में सबसे ज्यादा 18 मरीज भर्ती है। इनमें 7 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। वहीं, इंदौर में भर्ती 14 मरीज में से एक मरीज ऑक्सीजन पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 51 हजार 845 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 39 हजार 951 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 763 मरीजों की जान जा चुकी है। मंगलवार को 220 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अभी 1131 एक्टिव केस है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण दर 2.57 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी की दर 98.6 प्रतिशत पर स्थिर है। पिछले 24 घंटे में कोई भी पुलिस कर्मी संक्रमित नहीं हुआ है। वर्तमान में 5 पुलिस कर्मी संक्रमित है। प्रदेश में 24 घंटे में 1 लाख 659 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अभी तक कुल प्रदेश में वैक्सीनेशन 12 करोड़ 65 लाख 52 हजार 650 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है।
इंदौर में सबसे ज्यादा 24 मरीज
प्रदेश में बुधवार को 20 जिलों में नए मरीज मिले है। इनमें बालाघाट में 1, बड़वानी में 1, बैतूल में 2, भोपाल में 31, छतरपुर में 2, दतिया में 2, गुना में 1, ग्वालियर में 1, होशंगाबाद में 6, इंदौर में 24, जबलपुर में 9, कटनी में 1, खरगोन में 1, मंडला में 6, मुरैना में 3, नरसिंहपुर में 4, राजगढ़ में 1, सीहोर में 7, उज्जैन में 2, विदिशा में 3 मरीज मिले है।