फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: बागेश्वर बाबा धीरेद्र शास्त्री के दरबार में पहुंचे सांसद नकुलनाथ, पिता कमलनाथ को बताया भावी सीएम

Tue, 08 Aug 2023 11:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

 छिंदवाड़ा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के समापन मौके पर सांसद नकुलनाथ को आभार प्रदर्शन के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया था। वे मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। तभी उन्होंने अपने पिता कमल नाथ को संबोधन में भावी सीएम कह दिया। इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
सांसद नकुलनाथ ने कमलनाथ को भावी सीएम कहकर संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में चुनाव नजदीक हैं। हर जगह चुनाव का रंग चढ़ने लगा है। छिंदवाड़ा में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के दरबार पर भी सियासी रंग नजर आया। शास्त्री के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे सांसद नकुलनाथ ने संबोधित करते हुए पिता कमलनाथ को भावी सीएम बताया है। उनका ऐसा कहना कहीं न कहीं उमंग सिंघार के आदिवासी सीएम की मांग का जवाब बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि सांसद नकुल नाथ का यह बयान उस समय आया कि जब कांग्रेस के विधायक उमंग सिंगार ने अगले चुनाव के बाद आदिवासी सीएम बनाने की मांग की थी। ऐसे में एक बार फिर से सियासत तेज होने के आसार हैं। छिंदवाड़ा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के समापन मौके पर सांसद नकुलनाथ को आभार प्रदर्शन के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया था। वे मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। तभी उन्होंने अपने पिता कमल नाथ को संबोधन में भावी सीएम कह दिया। इस दौरान कथा में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां भी बजाई। इस दौरान यह बात सुनकर मंच पर बैठे पंडित धीरेन शास्त्री मुस्कुरा उठे वहीं कमलनाथ के साथ बैठे उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें