खंडवा में अमृत भारत एक्सप्रेस के स्वागत मंच पर मंत्री विजय शाह ने ट्रेन की स्पीड 160 किमी/घंटा बता दी, जबकि असल रफ्तार 110 है। उनके इस बयान पर कई सारे सवाल उठने लगे। पढ़ें पूरी खबर
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले को बुधवार को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की नई सौगात मिली। बनारस से पुणे (हडपसर) के बीच चलने वाली इस ट्रेन का लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इसके बाद ट्रेन दोपहर में चार रेलवे ज़ोनों को जोड़ने वाले खंडवा स्टेशन पहुंची, जहां प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसका स्वागत किया। बताया गया कि इस ट्रेन के खंडवा में स्टॉपेज को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री से मुलाकात कर मांग उठाई थी। क्षेत्रीय जरूरतों को देखते हुए अब इस ट्रेन का ठहराव खंडवा स्टेशन पर भी सुनिश्चित किया गया है।
ट्रेन के आगमन से पहले रेलवे स्टेशन पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मंत्री विजय शाह के साथ पंधाना विधायक छाया मोरे, महापौर अमृता यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मंत्री विजय शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रेलवे समेत हर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

मंत्री ने स्पीड को लेकर कर की तथ्यात्मक गलती