फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी सिलावट सिंधिया को बोल गए मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने कसा तंज

Tue, 28 Jul 2020 10:09 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
तुलसी सिलावट (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की जुबान क्या फिसली कांग्रेस को तंज कसने का एक और मौका मिल गया। दरअसल, एक वीडियो में सिलावट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बता दिया। इसके बाद कांग्रेस ने कहा कि शिवराज बीमार क्या हुए सिलावट ने सिंधिया को मुख्यमंत्री बना दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह वीडियो सांवेर में नर्मदा के भूमिपूजन का है। इसमें सिवालट कह रहे हैं, 'इसमें आपका बेटा (सिलावट) और सीएम ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आएंगे।' हालांकि, इस वीडियो पर सिलावट ने खुद कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन उनके करीबियों का कहना है कि इसे गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है।

मप्र कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, 'शिवराज बीमार क्या हुए, सिलावट ने सिंधिया को मुख्यमंत्री बना दिया! शिवराज और मोदी को समाज के लिए कलंक बताने के बात तुलसी सिलावट ने 15 दिन के भीतर ही सिंधिया को मुख्यमंत्री भी बना दिया है। सिलावट जी, शिवराज जी अस्पताल क्या गए, आप तो तख्ता पलटने लगे।'
विज्ञापन


'भाजपा वाले क्या घंटा बजाएंगे?'

वहीं, कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी इस वीडियो को लेकर सिलावट पर तंज कसा। सज्जन सिंह वर्मा ने ट्वीट किया, 'महाराज मुख्यमंत्री और चेले उप मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो भाजपा वाले क्या मंदिर का घंटा बजाएंगे।' सज्जन सिंह पूर्व मैं कैबिनेट मंत्री रहे हैं और फिलहाल देवास के सोनकच्छ से विधायक हैं।

पहले भी फिसली थी सिलावट की जुबान

वहीं, कुछ दिन पहले कुख्यात गैंग्स्टर विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर मीडिया से बात करते समय सिलावट दुबे की जगह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समाज के लिए कलंक बोल गए थे। हालांकि, बाद में इस वीडियो को सिलावट ने एडिटेड बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें