फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today:पश्चिमी मध्य प्रदेश में गिरा पारा तो पूर्वी हिस्से में उछला तापमान, आज भी कई हिस्से भीगेंगे

Sat, 05 Mar 2022 01:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उज्जैन संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट देखी गई। प्रदेश में सबसे ठंडा रीवा रहा, यहां 11.6 डिग्री तापमान रहा। वहीं सबसे गर्म खरगौन में 36 डिग्री तक पारा चला गया। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:पश्चिमी मप्र में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मौसम की करवट जारी है। पश्चिमी मप्र में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। छिंदवाड़ा, बैतूल में बारिश हुई, वहीं पूर्वी मप्र में दिन के तापमान में उछाल देखा गया। हालांकि पूर प्रदेश में तापमान सामान्य से ज्यादा ही बना हुआ है। आज भी कई हिस्सों में बौछारें पड़ेंगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। छिंदवाड़ा में 2.4 मिमी तो बैतूल में 1.6 मिमी बारिश रही। चौरई-चिंचौली में 1 सेमी तक पानी गिरा है। उज्जैन संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट देखी गई। प्रदेश में सबसे ठंडा रीवा रहा, यहां 11.6 डिग्री तापमान रहा। वहीं सबसे गर्म खरगौन में 36 डिग्री तक पारा चला गया। 

मौसम केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश के कई हिस्सों में रात का तापमान अब भी 15 डिग्री से नीचे बना हुआ है। पचमढ़ी में 11.8, राजगढ़ में 12.7, धार में 12.9, दतिया-रतलाम में 13, शाजापुर में 13.3, रायसेन में 13.4, गुना में 13.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 31.7 और 15, इंदौर में 30.2 और 16.2, ग्वालियर में 30.7 और 15, जबलपुर में 32.6 और 17 डिग्री रहा। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों की मानें तो आठ मार्च को उत्तरी पश्चिमी भारत में एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। ऐसे में इंदौर सहित पश्चिमी मप्र में सात से नौ मार्च के बीच बारिश होने के आसार हैं। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे अवदाब क्षेत्र में बदल गया है। इससे बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में नमी आ रही है। ये असर डाल रहा है, इसी वजह से दक्षिण मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा, सिवनी बैतूल, मंडला व बालाघाट में हल्की बारिश हो रही है। शनिवार को भी दक्षिणी मप्र में इन हिस्से में बारिश होने की संभावना है। 

मौसम केंद्र के अनुमान की बात करें तो अगले 24 घंटे के दौरान छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, बैतूल जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। सात और आठ मार्च को भी मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं रहेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें