फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आठ डिग्री तक लुढ़का पारा, दो दिन बाद फिर उछलेगा तापमान

Fri, 22 Apr 2022 01:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के मौसम ने करवट ली है। पारा तेजी से लुढ़का है। गर्मी से राहत रही। कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। अगले 24 घंटों में रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में तथा बालाघाट, बैतूल जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: अनूपपुर जिले में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। आठ डिग्री तक पारा लुढ़का है। कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई है। आज भी कुछ हिस्से में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। सीधी में सबसे गर्म रात रही, यहां 28.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं सतना का दिन सबसे गर्म रहा।  
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि अनूपपुर जिले में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। मालवा-निमाड़ में छींटे पड़े हैं। मप्र के पश्चिमी हिस्से में तापमान में काफी गिरावट रही। उज्जैन में 7.5, इंदौर में 7.1, भोपाल में 7, धार-राजगढ़ में 6.3, शाजापुर में 6 डिग्री तक की गिरावट दिन के तापमान में हुई। वहीं उज्जैन में रात का पारा 8, शाजापुर में 7.7, भोपाल में  6.2, राजगढ़ में 6.2 डिग्री तक गिरा है।  मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि अगले 24 घंटों में रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में तथा बालाघाट, बैतूल जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तेज हवा चलने की संभावना भी है। मौसम विभाग ने यहां के लिए चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट दिया है।

प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
शहर     अधिकतम     न्यूनतम
भोपाल     35.5     21.8
इंदौर     33.1     22.4
ग्वालियर     38.8     23
जबलपुर     41     27.8
विज्ञापन

क्यों बदल रहा मौसम
मौसम के करवट बदलने के संबंध में मौसम जानकारों का कहना है कि मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले चार सिस्टम फिलहाल एक्टिव हैं। पूर्व-उत्तर हिस्से में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। विदर्भ और तेलंगाना तक एक ट्रफ रेखा गुजर रही है। इससे राज्य के कई स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी होगी। पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तरी छत्तीसगढ़ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ गुजरात और उससे लगे राजस्थान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इन चार सिस्टम के असर से पूर्वी मप्र में बादल छाए हुए हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पश्चिमी मप्र से अब बादल छंटने लगे हैं। जिसके चलते शुक्रवार से मप्र में एक बार फिर दिन का तापमान उछाल भरेगा। दो दिन बाद 3 से 4 डिग्री तक की बढ़त दर्ज की जाएगी। 

सतना में दिन तो सीधी में रात सबसे गर्म
मौसम केंद्र के आंकड़ों की बात करें प्रदेश में सतना सबसे गर्म रहा। सतना में 42.9, सीधी में  42.8, उमरिया-दमोह में 42.5, रीवा 42, खजुराहो-होशंगाबाद में 41.6, नौगांव-जबलपुर-मंडला में 41, सागर में 40.7, खरगोन में 40.6, छिंदवाड़ा में 40.4, सिवनी में 40.2 डिग्री तापमान रहा। न्यूनतम पारा सीधी में सबसे ज्यादा रहा। सीधी में 28.6, जबलपुर में 27.8, उमरिया में 27.6, सतना में 27.4, होशंगाबाद में 27.2, मंडला में 25.7, सागर-छिंदवाड़ा में 25.6, दमोह में 25.5 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें