मध्य प्रदेश में फिलहाल तापमान में स्थिरता बनी हुई है। अधिकतम तापमान 43 और रात का पारा 26 डिग्री के आसपास रहा। बादल छंटने से अब तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम के जानकारों की मानें तो प्रदेश में गर्मी थोड़ी कम हुई है। मध्य प्रदेश में जम्मू कश्मीर और उसके आसपास बने तीन मौसम सिस्टम का असर हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू पर बना पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार दोपहर के बाद आगे बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान खंडवा में रहा। खंडवा में 43.1, खरगोन में 43, दमोह में 42.5, खजुराहो-सीधी में 42.4, राजगढ़ में 42.3, रतलाम में 42, सतना में 41.9, होशंगाबाद में 41.7, रीवा में 41.6, सागर में 41.4, ग्वालियर-उमरिया में 41.3, दतिया-गुना-टीकमगढ़ में 41.2, शाजापुर में 41 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
न्यूनतम तापमान की बात करें तो सीधी की रात सबसे गर्म रही। सीधी में 25.8, जबलपुर में 25.6, सतना-टीकमगढ़ में 25, शाजापुर में 24.7, दमोह में 24.5, रायसेन में 24.4, होशंगाबाद-रतलाम में 23.6, खरगोन-राजगढ़ में 23.4, ग्वालियर-खंडवा में 23, बैतूल में 22.8, गुना-सागर में 22.6, दतिया-उमरिया में 22.5, इंदौर में 22.4, धार में 22.2, नौगांव में 22.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। प्रदेश के बड़े शहरों के तापमान की बात करें तो भोपाल में 40.7 और 20.6, इंदौर में 39.6 और 22.4, ग्वालियर में 41.3 और 23, जबलपुर में 40.9 और 25.6 डिग्री तापमान रहा।