फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी, रात का पारा 30 तो दिन का तापमान 46 के पार

Sat, 30 Apr 2022 12:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। दिन में लू और रात में गर्म हवाओं ने पारा चढ़ाया है। नौगांव में 46 डिग्री के पार तापमान खिसक गया है। वहीं रायसेन में रात का तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। पारा लगातार चढ़ रहा है। अधिकतम तापमान जहां 46 के पार पहुंचा है तो रात का पारा भी 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दतिया में लू का प्रभाव रहा। हालांकि अगले कुछ दिनों में गर्मी से हल्की राहत की उम्मीद जताई जा रही है। अगले 24 घंटों के लिए कई जिलों में लू की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। 
विज्ञापन


प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
शहर     अधिकतम     न्यूनतम
भोपाल     43.3     25.8
इंदौर     41.9     24.4
ग्वालियर     45.2     28.4
जबलपुर     43.9     29.3

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो नौगांव सबसे गर्म रहा।  नौगांव में 46.2, खजुराहो में 45.4, सतना में 45.3, ग्वालियर में 45.2, खंडवा में 45.1, खरगोन-राजगढ़-दमोह-दतिया में 45, होशंगाबाद में 44.6, गुना में 44.5, सागर में 44.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम पारे की बात करें तो रायसेन की रात सबसे गर्म रही। रायसेन में 30, दतिया में 29.4, जबलपुर में 29.3, दमोह में 28.6, ग्वालियर 28.4, टीकमगढ़ में 28, सागर-खंडवा-खरगोन में 27, सतना में 26.9 उमरिया में 26.7, रतलाम में 26.6, राजगढ़ में 26.3, शाजापुर-सीधी में 26, छिंदवाड़ा में 25.9, गुना-भोपाल में 25.8, होशंगाबाद में 25.2 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू–कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके असर से अधिकतम तापमान लुढ़केगा। भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। उधर, रविवार रात को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके चलते अभी तीन-चार दिन तक दिन के तापमान में गिरावट का सिलसिला बने रहने की संभावना है। 

मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सतना, खजुराहो, नौगांव, दमोह, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, ग्वालियर, दतिया में लू का प्रभाव रहा। अगले 24 घंटों के लिए सागर, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में तथा राजगढ़, खंडवा, खरगोन, रीवा, सतना जिलों में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें