फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: प्रदेश में ठिठुरन जारी, दतिया और ग्वालियर में दिन ठंडा तो पचमढ़ी-उमरिया में रात का तापमान रहा साढ़े चार डिग्री

Wed, 19 Jan 2022 12:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में ठंड के तेवर नर्म नहीं पड़े हैं।प्रदेशभर में दिन का पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है। दतिया-ग्वालियर में शीतलहर का प्रभाव रहा। वहीं पचमढ़ी और उमरिया में रातें सर्द रही। दोनों जगह पारा साढ़े चार डिग्री रहा।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: प्रदेश में ठंड का सितम जारी - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में ठंड के तेवर नर्म नहीं पड़े हैं। दिन और रात के पारे में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं रहा। प्रदेशभर में दिन का पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है। दतिया-ग्वालियर में शीतलहर का प्रभाव रहा। वहीं पचमढ़ी और उमरिया में रातें सर्द रही। दोनों जगह पारा साढ़े चार डिग्री रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है। वर्तमान में किसी प्रभावी वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने से ऐसी स्थिति है।
इससे ठंडक यथावत है। हालांकि 21 जनवरी को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके साथ ही, उसी दिन उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली पर भी प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा। इस सिस्टम के सक्रिय होने के बाद आसमान में बादल छाने के आसार बनेंगे। 

मौसम विभाग की मानें तो अगले एक हफ्ते ठंड का जोर रहेगा। 22 जनवरी के आस पास एक बार फिर बारिश हो सकती है। दतिया-ग्वालियर में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। दतिया में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 9.1 डिग्री कम रहा। वहीं ग्वालियर में दिन का पारा 15.2 डिग्री पर टिका रहा, सामान्य से 6.9 डिग्री नीचे। 
विज्ञापन


यहां सात डिग्री से कम रहा पारा
मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। उमरिया (4.5), पचमढ़ी (4.6), गुना (5.4), खजुराहो-नौगांव (5.6), शाजापुर (5.9), सागर (6.2), सतना-टीकमगढ़-ग्वालियर (6.4), दतिया (6.5), दमोह-जबलपुर-भोपाल-रायसेन (6.6), मंडला-उज्जैन (6.8), रीवा-सीधी (7.0) में रात का पारा 7 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 

कैसा रहेगा अगला दिन
मौसम विभाग के दैनिक मौसम विवरण के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान सागर, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में घना कोहरा रहा। खजुराहो, नौगांव, राजगढ़, दतिया, ग्वालियर में तीव्र शीतल दिन रहा तथा रीवा, सतना, सीधी, मलाजखंड, टीकमगढ़ में शीतल दिन रहा। अगले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के सभी जिले शुष्क रहेंगे। रीवा-चंबल संभाग के जिलों में तथा ग्वालियर, दतिया, राजगढ़, छतरपुर, टीकमगढ़, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं तीव्र शीतलदिन रहने की संभावना है। ग्वालियर, चंबल, रीव, सागर संभागों के बालाघाट, मंडला, भोपाल, शाजापुर, उज्जैन व आगर जिलों में मध्यम से घना कोहरे की संभावना है। 21-22 जनवरी को न्यूनतम तापमानों में क्रमिक बढ़ोतरी की संभावन जताई गई है। 

फसलों को बचाने की सलाह
जिन किसानों ने चने की समय से बोवनी की है। चने में शुरू में बीमारी अधिक आती है। फसल पीली होकर मर जाती है। पानी गिरने के कारण वेटरोट नाम की बीमार अधिक विकसित हो जाती है। ऐसी स्थिति किसान ट्राइकोडर्मा दो लीटर और एक किलो गुड़ के घोल में एक से दो दिन रखने के बाद प्रति एकड़ में स्प्रे करें। कुछ ही दिन में देखेंगे कि बीमारी आगे नहीं बढ़ रही है। इससे फसल को सुरक्षित बना सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें