फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में उछाल, पचमढ़ी में सबसे ठंडी रात तो खंडवा में सबसे गर्म रहा दिन

Wed, 05 Jan 2022 01:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगले दो दिनों में रात का पारा और चढ़ेगा। बीते 24 घंटे में पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग की मानें तो आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।  
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मौसम ने अनुमान के मुताबिक करवट ली है। पूर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। नतीजतन रात में ठंड से काफी राहत रही। अगले दो दिनों में रात का पारा और चढ़ेगा। बीते 24 घंटे में पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। यहां 6.8 डिग्री रहा। वहीं रायसेन में दिन का पारा सबसे कम रहा, यहां अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री नोट किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से नमी भरी हवाओं से ट्रफ लाइन बन रही है। 5 जनवरी से पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवात बनने जा रहा है। इससे मप्र प्रभावित रहेगा। 6 जनवरी को इसका असर उत्तर-पश्चिमी भारत पर दिखेगा। राजस्थान और आसपास के इलाकों में इससे बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दिख सकती है। गुरुवार को इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, सागर संभाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ ओला, बारिश और गरज-चमक के साथ ओले गिर सकते हैं।

आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश के पचमढ़ी (6.8), नौगांव (7.0), रीवा-उमरिया (7.4), खजुराहो (8.0), मंडला (8.2), रायसेन (8.5), दमोह (9.0), ग्वालियर (9.5), सीधी-टीकमगढ़ (9.6), सतना (9.8) में ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। खंडवा में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा रहा। यहां दिन का पारा 30 डिग्री के पार निकल गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। अगले 24 घंटों में ग्वालियर एवं चंबल संभाग के कुछ जिलों में तथा नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, राजगढ़ एवं विदिशा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें