मध्य प्रदेश में ठंड फिर लौट आई है।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में ठंड फिर लौट आई है। बादल हटते ही दिन और रात का तापमान गिरा है। प्रदेश में कहीं-कहीं रात का पारा 6 डिग्री के आसपास तक लुढ़का है। प्रदेश में सबसे ठंडा मंडला रहा, यहां रात का तापमान 8.1 डिग्री रहा। छिंडवाड़ा में बीते 24 घंटे में तापमान सबसे ज्यादा गिरा। एक दिन में ही 5.8 डिग्री का अंतर आया।
मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक इसी तरह से मौसम बदलता रहेगा। छत्तीसगढ़ के ऊपर से एक ट्रफ रेखा गुजर रही है, जो मध्य प्रदेश को प्रभावित करेगी। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ से भी मौसम में बदलाव हो सकता है और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर 24 फरवरी तक बारिश हो सकती है।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान मंडला में 8 डिग्री दर्ज किया गया। 23 और 24 फरवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री का उछाल हो सकता है।
मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार अब भी प्रदेश में रात का तापमान 10-12 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मंडला में 8.1, रीवा में 9.2, ग्वालियर-पचमढ़ी में 9.4, खजुराहो में 9.8 डिग्री न्यनूतम तापमान रहा। भोपाल में 28 और 10.6, इंदौर में 28 और 12.4, ग्वालियर में 28.2 और 9.4, जबलपुर में 27.4 और 13.7 डिग्री तापमान रहा।