फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में रात का पारा 26 डिग्री के पास पहुंचा, बादल छंटने के बाद और बढ़ेगी गर्मी

Thu, 24 Mar 2022 01:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल बने हुए हैं। इसलिए फिलहाल तापमान में ज्यादा उछाल नहीं है। आसमान साफ होने के बाद तापमान बढे़गा। नर्मदापुरम, खरगोन, खंडवा में लू चलने की चेतावनी दी गई है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश में तापमान ने फिर उछाल भरी है। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में तापमान ने फिर उछाल भरी है। दिन का तापमान 42 के पार तो रात का पारा सीजन में पहली बार 26 डिग्री के करीब पहुंच गया है। नर्मदापुरम-खंडवा में हीटवेव का प्रभाव रहा। कुछेक बादल बने हुए हैं, इनके हटते ही तापमान और ऊपर जाएगा। अगले 24 घंटों में कई इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान खंडवा में रहा। सबसे कम तापमान रीवा में रहा।
विज्ञापन

 
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो खंडवा सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 42.1 डिग्री रहा। होशंगाबाद-खरगोन में 41, राजगढ़ में 40, दमोह में 39.4, नरसिंहपुर में 39, रायसेन में 38.6, नौगांव में 38.5, धार-मंडला में 38.4, गुना-रतलाम-खजुराहो में 38.2, उज्जैन-टीकमगढ़ में 38 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। रात के पारे की बात करें तो सबसे गर्म रात सागर में रही। यहां 25.8 डिग्री पारा रहा। भोपाल में 24.6, गुना-होशंगाबाद में 24, इंदौर-रतलाम-शाजापुर में 23.6, टीकमगढ़ में 23.5, जबलपुर में 23.3, राजगढ़ में 23.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
 
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल बने हुए हैं। इसलिए फिलहाल तापमान में ज्यादा उछाल नहीं है। आसमान साफ होने के बाद तापमान बढे़गा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो महाराष्ट्र के ऊपर एक सिस्टम बना हुआ है, इसी वजह से मप्र के कुछ हिस्सों में बादल हैं।
विज्ञापन

 
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। नर्मदापुरम और खंडवा में लू का प्रभाव रहा। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। अगले 24 घंटे के अनुमान के हिसाब से नीमच, मंदसौर, राजगढ़, आगर, गुना, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं नर्मदापुरम, खरगोन, खंडवा में लू चलने की चेतावनी दी गई है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट है।
विज्ञापन

 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें