मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग ने सारिका को सम्मानित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रचार-प्रसार के लिए कायर्रत सारिका घारू का मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग ने सम्मान किया है। राज्य महिला आयोग के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। भोपाल के राजीव गांधी भवन, श्यामला हिल्स में हुए कायर्कम में आयोग के सदस्य सचिव एवं अतिथियो ने सारिका को उनकी विशिष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।
बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग का गठन 23 मार्च 1998 को महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके हितों की देखभाल करने, उनकी गरिमा एवं सम्मान सुनिश्चित करने किया गया था। इस अवसर पर शिव कुमार शर्मा सदस्य सचिव राज्य महिला आयोग, साइबर अपराध एक्सपर्ट अक्षय बाजपेयी, समाज विज्ञानी डॉ. रुचि घोष, महिला एवं बाल विकास विभाग से राजपाल कौर, मंगलेश सिंह, महिला आयोग से संजय श्रीवास्तव, अंजू आर्य, अनीता राय एवं आयोग के सदस्य उपस्थित थे।