फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Lok Sabha Phase-1 Election Live: छह बजे तक 63.50 फीसदी मतदान, बालाघाट-छिंदवाड़ा में 70% से ज्यादा वोटिंग

Fri, 19 Apr 2024 07:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

MP Lok Sabha Election Phase 1 Voting Live Updates: नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। प्रदेश चरण में आज छह सीटों पर मतदान है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। अब तक 50 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। यहां, पढ़िए पल-पल की अपडेट...।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:46 PM, 19-Apr-2024

छिंदवाड़ा में बेहतर मतदान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मतदाताओं का आभार माना। उन्होंने एक्स पर लिखा कि लोकसभा चुनाव के मतदान में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए छिंदवाड़ा के सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक अभिनंदन। आपके पांव के नीचे तपती ज़मीन और सिर के ऊपर आग उगलता हुआ सूरज था फिर भी आप लोकतंत्र को मज़बूत बनाने के लिए अपने घरों से निकले। यही भावना संविधान को मज़बूत करती है। मेरा और आपका रिश्ता किसी चुनाव अभियान तक सीमित नहीं है बल्कि हम सब लोग पिछले 45 वर्ष से एक परिवार है। हमारा पारिवारिक रिश्ता इसी तरह मज़बूत रहेगा और हम सब मिलकर छिंदवाड़ा की ख़ुशहाली का एक नया इतिहास लिखेंगे। मैं अपनी आख़िरी साँस तक छिंदवाड़ा की सेवा करूंगा। बहुत-बहुत आभार।

07:05 PM, 19-Apr-2024

छह बजे तक मतदान का आंकड़ा
शाम छह बजे तक प्रदेश में 63.50 प्रतिशत मतदान हुआ। छिंदवाड़ा सीट पर सबसे ज्यादा 73.85 फीसदी तो सीधी में सबसे कम 51.56 प्रतिशत वोट पड़े। 

इस सीट पर इतना मतदान 
बालाघाट: 71.08 फीसदी 
छिंदवाड़ा: 73.85 फीसदी
जबलपुर: 56.74 फीसदी
मंडला: 68.96 फीसदी
शहडोल: 60.40 फीसदी
सीधी: 51.56 फीसदी

07:00 PM, 19-Apr-2024

छिंदवाड़ा में राजपाल चौक पर भिड़े कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता
मतदान के दिन दोपहर बाद कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। राजपाल चौक में बूथ के बाहर काउंटर लगाकर बैठे दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता किसी बात को लेकर भिड़ गए और खबर मिलते ही पुलिस टीम बीच-बचाव के लिए पहुंची। हालांकि तब तक दोनों तरफ से लठ्ठ निकल चुके थे और खबर है कि इस मारपीट में कुछ लोगों को चोट पहुंची है। फिलहाल मामला थाने पहुँच गया है और राजपाल चौक में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। मारपीट में घायल युवाओं को मुलायजे के लिए ले जाया गया है और क्षेत्र में मतदान प्रभावित न हो, लोग वोट दें सके, इसके लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
05:50 PM, 19-Apr-2024

100% मतदान कर चंदनिया खुर्द के मतदाताओं ने रचा इतिहास 
शहडोल लोकसभा निर्वाचन के पहले चरण के अंतर्गत आज शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम चंदनिया खुर्द ने 100% मतदान कर इतिहास रचा है। चंदनिया खुर्द के 100% मतदाताओं ने अपनी लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागिता निभाई है। 

05:31 PM, 19-Apr-2024

पांच बजे तक मतदान का आंकड़ा
शाम पांच बजे तक प्रदेश में 63.25 प्रतिशत मतदान हुआ। छिंदवाड़ा सीट पर सबसे ज्यादा 73.85 फीसदी तो सीधी में सबसे कम 51.24 प्रतिशत वोट पड़े। 

इस सीट पर इतना मतदान 
बालाघाट: 71.08 फीसदी 
छिंदवाड़ा: 73.85 फीसदी
जबलपुर: 56.74 फीसदी
मंडला: 68.31 फीसदी
शहडोल: 59.91 फीसदी
सीधी: 51.24 फीसदी

विज्ञापन
04:57 PM, 19-Apr-2024

दिव्यांग उमेश ने मतदान कर लोकतंत्र में निभाई अपनी भागीदारी 
अनूपपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 205 सिवनी जैतहरी  में 22 वर्ष के दिव्यांग युवा मतदाता  उमेश कुमार राठौर पिता जयलाल ने मतदान केंद्र पहुंचते हुए लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। दिव्यांग उमेश राठौर चल फिर पाने में सक्षम नहीं है और अपने परिवार के लोगों के साथ वह मतदान केंद्र तक पहुंचे जहां मतदान केंद्र में व्हीलचेयर से मतदान करते हुए लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान दिव्यांग युवा मतदाता के मतदान के प्रति उत्साह को देखकर जैतहरी थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र कोल द्वारा उनका उत्साह वर्धन किया।

03:36 PM, 19-Apr-2024

तीन बजे तक मतदान का आंकड़ा
दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में 53.40 प्रतिशत मतदान हुआ। बालाघाट सीट पर सबसे ज्यादा 63.69 फीसदी तो सीधी में सबसे कम 40.60 प्रतिशत वोट पड़े। 

इस सीट पर इतना मतदान 
  • बालाघाट: 63.69 फीसदी 
  • छिंदवाड़ा: 62.57 फीसदी
  • जबलपुर: 48.05 फीसदी
  • मंडला: 58.28 फीसदी
  • शहडोल: 48.64 फीसदी
  • सीधी: 40.60 फीसदी

02:54 PM, 19-Apr-2024

102 साल के बुजुर्ग ने किया मतदान
शहडोल लोकसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मक्षखेता के मढ़ई में 102 साल के बुजुर्ग मोहनलाल गुप्ता ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। 

02:51 PM, 19-Apr-2024

दुल्हन मंडन से पहुंची पोलिंग बूथ 
शहडोल के ग्राम-बेम्हौरी पोलिंग बूथ क्रमांक 270 में कविता साहू दुल्हन के जोड़े में मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची। इस दौरान उनके साथ दुल्हा भी मौजूद थे। इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य लोगों ने भी मतदान किया।

02:28 PM, 19-Apr-2024

भाजपा नेता के रुपए बांटने का वीडियो
कांग्रेस ने भाजपा नेता के रुपए बांटने का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे रुपये बांटते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने एक्स कर लिखा- बीजेपी की गंदी हरकत देखिये... छिंदवाड़ा में भाजपा के नगर अध्यक्ष अंकुर शुक्ला पैसे बांटते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। भाजपा की यह हरकत बता रही है कि भाजपा छिंदवाड़ा का चुनाव बड़े अंतर से हार रही है। लोकतंत्र के इन हत्यारों को देश कभी माफ नहीं करेगा। “बीजेपी मतलब भ्रष्टाचार”
 

01:38 PM, 19-Apr-2024

एक बजे तक कितना मतदान?
दोपहर एक बजे तक प्रदेश में 44.43 प्रतिशत मतदान हुआ। बालाघाट सीट पर सबसे ज्यादा 52.83 फीसदी तो सीधी में सबसे कम 34.65 प्रतिशत वोट पड़े। 

इस सीट पर इतना मतदान 

  • बालाघाट: 52.83 फीसदी 
  • छिंदवाड़ा: 49.68 फीसदी
  • जबलपुर: 39.63 फीसदी
  • मंडला: 49.68 फीसदी
  • शहडोल: 40.82 फीसदी
  • सीधी: 34.65 फीसदी

01:23 PM, 19-Apr-2024

कनाडा के नागरिकों ने देखी मतदान की प्रक्रिया
कनाडा के लायल और एसी ने जबलपुर के एमएलबी स्कूल के मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान की प्रक्रिया देखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया देखकर हम उत्साहित हैं। भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है।
 

12:53 PM, 19-Apr-2024

कमलनाथ ने की मतदान करने की अपील
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने एक्स कर लिखा- लोकतंत्र के महापर्व के लिए पहले चरण का मतदान हो रहा है। मैंने सुबह ही अपने मत का प्रयोग किया, आपसे अनुरोध करता हूं कि आप भी अधिक से अधिक मतदान करके लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।

12:28 PM, 19-Apr-2024

सुबह सात बजे से मतदान का बहिष्कार, अब तक नहीं आए प्रशासनिक अधिकारी
शहडोल जिले में कई जगह चुनाव के बहिष्कार करने की खबर आ रही है। जिले बुढ़ार जनपद के गोडिन गांव में लोगों ने मतदान किया। वे चौडार नाले पर पुल नहीं बनने से नाराज हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत खाम्हीडोल में 77 लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। वे इलाके में रोड नहीं होने से नाराज हैं। उनका कहना है कि रोड नहीं तो वोट नहीं। इसके अलावा रामपुर और पड़रिया के लोगों ने भी मतदान का बहिष्कार किया है। एसईसीएल ने ग्रामीणों को मुआवजा के साथ-साथ नौकरी नहीं दी।

इसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को आवेदन दिया, लेकिन किसी ने उनकी नहीं। इसी के चलते ग्रामीणों ने यहां अब तक वोट नहीं डाले हैं। दोनों गांव में 6 हजार के करीब मतदाता हैं। सुबह 7:00 बजे से लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया, लेकिन पांच 5 घंटे बीत जाने के बाद भी यहां लोगों से बात करने के लिए कोई प्रसाशनिक अधिकारी नहीं पहुंचा है। थाना प्रभारी अमलाई जेपी शर्मा ने बताया है कि लोगों से बातचीत की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है। जल्द ही वे मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात करेंगे।

12:12 PM, 19-Apr-2024

भाजपा में शामिल हुए छिंदवाड़ा महापौर ने मारी पलटी, कही यह बात
छिंदवाड़ा में मतदान जारी है, इसी बीच सामने आए एक वीडियो ने यहां की सियासी हवा को एक बार फिर पलट दिया। दरअसल, यह वीडियो छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम आहाके का इसमें वे लोगों से नकुलनाथ को वोट देने की अपील कर रहे हैं। वीडिये में विक्रम कह रहे हैं कि पिछले दिनों मैंने एक पार्टी जॉइन की थी, तभी से लगातार घुटन महसूस हो रही थी। मुझे लग रहा था कि विक्रम तुम गलत कर रहे हो। तुम उस इंसान के साथ गलत कर रहे हो, जिस इंसान ने छिंदवाड़ा का विकास किया है।

लोगों की दुख और दर्द में मदद की है। जो छिंदवाड़ा में शिक्षा, इलाज या विकास की बात हो हमेशा मदद करते आए हैं। अहाके ने कहा कि राजनीति करने के अवसर बहुत आएंगे। भविष्य में मेरे साथ क्या होगा मुझे उसका अंदाजा नहीं है। लेकिन, आज मैं अपने नेता कमलनाथ और नकुलनाथ के साथ खड़ा नहीं हुआ तो अपने आप को माफ नहीं कर पाऊंगा। उन्होंने मुझे भी आगे बढ़ाया है। अहाके ने छिंदवाड़ा की जनता से अपील करते हुए कहा कि नकुलनाथ को कांग्रेस का बटन दबाकर विजयी बनायें। 

 बता दें कि विक्रम आहाके कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, मतदान वाले दिन उन्होंने एक बार फिर पलटी मारी है। 

12:02 PM, 19-Apr-2024

हर दो घंटे में 15 फीसदी मतदान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन मतदान को लेकर प्रेसवार्ता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के लिए 13588 मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की कार्रवाई पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में की गई। इस दौरान कुछ बीयू 78 और सीयू 59 और वीवीपेट 88 पर कुछ तकनीकी दिक्कत आई, जिनको बदला गया है। इसके बाद सुबह 7 बजे मतदान शुरू किया गया। सुबह 9 बजे तक प्रदेश में 15 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, सुबह 11 बजे तक प्रदेश के प्रथम चरण की सीटों पर 30.46 प्रतिशत वोट पड़ें है। सीधी में 26.03 प्रतिशत, शहडोल में 29.57, जबलपुर में 27.41, मंडला में 32.03, बालाघाट में 35.64 और छिंदवाड़ा में 32.51 मतदान हुआ। विधानसभा अनुसार देखें तो मैहर में सबसे ज्यादा 43.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके बाद परसवाड़ा 40.79 में वोटिंग हुई है। अनुपम राजन ने कहा कि सभी जगह शांति पूर्वक मतदान हो रहा है। कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
 

11:38 AM, 19-Apr-2024

सुबह 11 बजे तक मतदान
मप्र की छह सीटों पर सुबह 11 बजे तक 30.46 फीसदी मतदान हुआ। बालाघाट सीट पर सबसे ज्यादा 35.64 फीसदी मतदान हुआ तो सीधी में सबसे कम 26.03 प्रतिशत वोट पड़े। 

इस सीट पर इतना मतदान 

  • बालाघाट: 35.64 फीसदी 
  • छिंदवाड़ा: 32.51 फीसदी
  • जबलपुर: 27.41 फीसदी
  • मंडला: 32.03 फीसदी
  • शहडोल: 29.57 फीसदी
  • सीधी: 26.03 फीसदी

11:20 AM, 19-Apr-2024

पूर्व सांसद ने पत्नी संग किया मतदान
शहडोल सांसदीय क्षेत्र के उमरिया में पोलिंग बूथ कोहका में पूर्व सांसद और पूर्व केबिनेट मंत्री ज्ञान सिंह ने अपनी पत्नी के साथ  मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने की अपील की है। 

11:08 AM, 19-Apr-2024

ग्रामीणों ने नहीं किया मतदान
बालाघाट संसदीय क्षेत्र से भी मतदान का बहिष्कार करने की खबर सामने आई है। चंगेरा पंचायत में सिर्फ तीन ग्रामीणों ने वोट डाले हैं, इसके बाद ट्रांसफार्मर नहीं लगने के विरोध में ग्रामीणों ने वोटिंग करने से इनकार कर दिया। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।  

11:01 AM, 19-Apr-2024

मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें
जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के ग्राम महगवां (परियट) स्थित मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई हैं। यहां मतदाता घरों से बाहर निकलकर अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट दे रहे हैं। 

10:38 AM, 19-Apr-2024

मतदान का बहिष्कार 
शहडोल जिले में कई जगह चुनाव के बहिष्कार करने की खबर आ रही है। जिले बुढ़ार जनपद के गोडिन गांव में लोगों ने मतदान किया। वे चौडार नाले पर पुल नहीं बनने से नाराज हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत खाम्हीडोल में 77 लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। वे इलाके में रोड नहीं होने से नाराज हैं। उनका कहना है कि रोड नहीं तो वोट नहीं। इसके अलावा रामपुर और पड़रिया के लोगों ने भी मतदान का बहिष्कार किया है। एसईसीएल ने ग्रामीणों को मुआवजा के साथ-साथ नौकरी नहीं दी। इसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को आवेदन दिया, लेकिन किसी ने उनकी नहीं। इसी के चलते ग्रामीणों ने यहां अब तक वोट नहीं डाले हैं। दोनों गांव में 6 हजार के करीब मतदाता हैं।

10:20 AM, 19-Apr-2024

100 फीसदी मतदान
बालाघाट जिले में अति नक्सल प्रभावित दुगलाई थाना रूपझर मतदान केंद्र में 100 फीसदी वोटिंग हो गई। बालाघाट एसपी के अनुसार सुबह 9:00 तक सभी वोट पड़ गए। 
 

10:14 AM, 19-Apr-2024

विदाई से पहले दुल्हन ने किया मतदान
मंडला लोकसभा अंतर्गत आशारानी सिंगरोरै ने अपनी विदाई से पहले ग्राम मेली, नारायणगंज के मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने बेहतर सरकार चुनने में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

10:11 AM, 19-Apr-2024

नकुलनाथ ने तस्वीरें की पोस्ट
छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने परिवार संग वोट किया। इसकी  तस्वीरें उन्हेंने एक्स कर साझा की। 
 

09:45 AM, 19-Apr-2024

सुबह नौ बजे तक मतदान
मप्र की छह सीटों पर सुबह नौ बजे तक 14.12 प्रतिशत मतदान हुआ। मंडला सीट पर सबसे ज्यदा 16.30 फीसदी मतदान हुआ तो सीधी में सबसे कम 11.93 प्रतिशत वोट पड़े। 

इस सीट पर इतना मतदान 

  • बालाघाट: 14.39  फीसदी 
  • छिंदवाड़ा: 15.50 फीसदी
  • जबलपुर: 13.50 फीसदी
  • मंडला: 16.30 फीसदी
  • शहडोल: 13.07 फीसदी
  • सीधी: 11.93 फीसदी

09:23 AM, 19-Apr-2024

बालाघाट में भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी ने मतदान किया 

09:11 AM, 19-Apr-2024

कांग्रेस के पंजे वाली थैली मिली
छिंदवाड़ा में एक पोलिंग बूथ पर कांग्रेस के हाथ के पंजे के निशान वाली थैली मिली। जिसे वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने जांच के बाद जब्त कर लिया। यह थैली यहां कहां से आई इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

08:47 AM, 19-Apr-2024

प्रथम चरण की छह सीटें पर प्रत्याशी

संसदीय क्षेत्र कुल अभ्यर्थी 
सीधी 17
शहडोल 10
जबलपुर 19
मंडला 14
बालाघाट 13
छिंदवाड़ा 15

मतदान वाली छह सीटों पर किसकी क्या तैयारी, एक क्लिक पर पढ़ें

08:36 AM, 19-Apr-2024

मंत्री ने किया मतदान 
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में पीएचई मंत्री संपतिया उईके ने भी मतदान किया। उन्होंने मंडला में वोट डाला। इस दौरान वे आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगी नजर आईं। 

08:17 AM, 19-Apr-2024

ईवीएम में खराबी, लगी लाइन
बालाघाट जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम में खराब हो गई। बताया जा रहा है कि 10 वोट डलने के बाद ईवीएम में खराबी आई है। पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की कतार लगी है, जो वोट डालने के लिए अपना इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह जबलपुर जिले के आर्य कन्या शाला में बने पोलिंग बूथ की ईवीएम में भी खराबी आई है।  

08:09 AM, 19-Apr-2024

ग्रामीणों ने नहीं किया मतदान
शहडोल जिले की ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के बूचरो में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। लोगों का कहना है कि आए दिन गांव में बाघ का मूवमेंट रहता है, जिससे लोगों की जान को खतरा बना रहता है। ग्रामीण विरोध कर प्रशासन से तार फिनिशिंग करने की कई बार मांग की। लेकिन, उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। जिससे आए दिन बाघ और जंगली जानवर गांव के अंदर आ जाते हैं। वे हमला कर लोगों को घायल कर देते हैं और कई बार जान तक ले लेते हैं। जिससे परेशान ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। यहां 1354 मतदाता हैं, अभी तक एक ने भी मतदान नहीं किया है।

08:00 AM, 19-Apr-2024

कमलनाथ ने बेटे और बहू संग डाला वोट 
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मतदान करने से पहले बेटे और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ और बहू प्रिया नाथ के साथ मंदिर पहुंचे। जहां पूजा-अर्चना करने के बाद वे मतदान केंद्र पहुंचे और फिर मतदान किया।  






 

07:50 AM, 19-Apr-2024

भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान 
सीधी में भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार प्रत्याशी के तौर में मुझे खुद को वोट करने का मौका मिला। इसके लिए में भाजपा नेतृत्व और जनता का आभार जताता हूं। 

07:35 AM, 19-Apr-2024

कहां कितने मतदाता?


 

07:12 AM, 19-Apr-2024

ईवीएम का बटन नहीं दबा 
प्रदेश की सभी छह सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं के स्वागत के लिए मतदान केंद्रों को गुब्बारे लगाकर और कारपेट बिछाकर सजाया गया है। वोट डालने के लिए लोग सुबह से ही बाहर निकले हैं। जबलपुर में मतदान केंद्र क्रमांक 94 पर ईवीएम का बटन नहीं दबने की समस्या सामने आई, बाद में उसे ठीक कर लिया गया। 

07:03 AM, 19-Apr-2024

मतदाताओं के लिए कारपेट
चुनाव आयोग अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए लगातार प्रयास करता है। इसके लिए लोगों को मतदान करने जागरुक किया जाता है। इसी तरह छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में मतदान केंद्र के बाहर बलून लगाकर उसे सजाया और मतदाताओं के लिए कारपेट भी बिछाया गया है।

07:01 AM, 19-Apr-2024

1 करोड़ 13 लाख से ज्यादा मतदाता 
प्रथम चरण में 1 करोड़ 13 लाख 9 हजार 636 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 57 लाख 20 हजार 780 पुरुष, 55 लाख 88 हजार 669 महिला और 187 थर्ड जेंडर वोटर है।

20 से 29 साल के बीच के 26 लाख मतदाता 
प्रथम चरण के कुल मतदाता में 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या 26 लाख 54 हजार 434 है। वहीं, 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या 3 लाख 44 हजार 244 है। इसके अलावा 100 साल से अधिक उम्र के 771 और 85 साल से अधिक उम्र के 46 हजार 463 मतदाता है। सेवा मतदाताओं की संख्या 10 हजार 522, अप्रवासी मतदाता 31 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1 लाख 42 हजार 10 है। 

06:53 AM, 19-Apr-2024

छह सीटों पर इनके बीच मुकाबला, जनता करेगी फैसला

 








06:50 AM, 19-Apr-2024

MP Lok Sabha Phase-1 Election Live: छह बजे तक 63.50 फीसदी मतदान, बालाघाट-छिंदवाड़ा में 70% से ज्यादा वोटिंग

MP Lok Sabha Phase-1 Election Live: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान है। मध्य प्रदेश की छह सीटों पर भी आज वोटिंग होगी। सुबह सात से मतदान शुरू होगा जो शाम छह बजे तक चलेगा। आज जिन सीटों पर मतदान होगा, उनसे सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा शामिल है। इन छह सीटों से  छिंदवाड़ा सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। क्योंकि इस सीट पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलनाथ के बेटे नकुलनाथ और भाजपा के विवेक बंटी साहू के बीच टक्कर है। यह प्रदेश की एकमात्र ऐसी सीट है जो 2019 में कांग्रेस के खाते में गई थी। जानिए, कहां किसके बीच टक्कर....।     

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें