फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Local Body Election: कमलनाथ की जनता से अपील, लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत और धन तंत्र के खिलाफ करें मतदान

Tue, 05 Jul 2022 06:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में बुधवार को 49 जिलों में मतदान होगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनता से अपील करते हुए लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने और धन तंत्र के खिलाफ मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में बुधवार को 49 जिलों में मतदान होगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनता से अपील करते हुए लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने और धन तंत्र के खिलाफ मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन

 
निकाय चुनाव में 6 जुलाई को होने वाले पहले चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनता से अपील करते हुए कहा कि "मध्य प्रदेश के मतदाता देश के सबसे ज्यादा समझदार, जागृत और दूरदृष्टि संपन्न मतदाता हैं। कल 6 जुलाई को आप 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद में स्थानीय सरकार चुनने के लिए  मतदान करेंगे। मैं आप सभी से अपील  करता हूं कि लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में वोट डालें।

जब आप वोट डालने जाएंगे तो हो सकता है, इंद्रदेव आपका स्वागत करें। आपको भाजपा शासित नगर निगमों की खराब सड़कों और बदहाल शहरी व्यवस्था से होकर मतदान केंद्र तक जाना होगा। जब आप मतदान करें तो आपको यह याद रखना है कि आपका एक एक वोट धन तंत्र के खिलाफ और जनतंत्र की जीत के पक्ष में डले।
विज्ञापन


अलग-अलग जगहों से सूचना मिली है कि सत्ताधारी दल शासन और प्रशासन तंत्र का दुरुपयोग करके आपको मताधिकार से वंचित करने या आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आपको अपने शहर की सरकार के लिए वोट कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करना है। बिना किसी भय या दबाव के अपने मत का उपयोग करना है। अगर कोई अधिकारी या नेता चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालता है तो आप उसका वीडियो बनाएं, उसकी शिकायत करें और अपने नागरिक अधिकार को सुनिश्चित करें। आपको अपने शहर में अपने मन की सरकार बनानी है, जन जन के मन की शहर सरकार बनानी है और हर कीमत पर सत्य का साथ देना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें