नगरीय निकाय चुनाव में नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 जून है। इसी दिन निर्दलीय प्रत्याशियों को भी चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से भारत निर्वाचन आयोग से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के लिए आरक्षित चुनाव चिन्ह के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए मुक्त चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। आयोग ने महापौर के लिए 36 और पार्षद के लिए 30 मुक्त चुनाव चिन्ह निर्धारित किए हैं।
महापौर के लिए यह मुक्त चिन्ह
नल, टेबल पंखा, गुब्बारा, स्लेट, बिजली का स्विच, कांच का गिलास, रेडियो, खंभे पर ट्यूबलाइट, स्टूल, गैस बत्ती, रोड रोलर, बस, सीटी, प्रेशर कुकर, बल्लेबाज, मटका, गाड़ी, बैटरी टॉर्च, सूरजमुखी, गेहूं की बाली, सब्जियों की टोकनी, हार, अंगूठी, बेंच, गैस सिलेंडर, पीपल का पत्ता, हारमोनियम, हाथ चक्की, डबल रोटी, मेज, ब्रीफ केस, गैस स्टोव, दरवाजा, ब्रुश, बल्ला, वायलिन और बेलनl
पार्षद के लिए यह मुक्त चिन्ह
केक, कैमरा, गाजर, कोट, टेंट, चारपाई, सिलाई की मशीन, नाव, स्कूटर, जीप, ब्लैक बोर्ड, टेलीफोन, टेलीविजन, कप और प्लेट, बरगद का पेड़, लेटर बॉक्स (पत्र पेटी), अलमारी, हॉकी और गेंद, डीजल पंप, दो तलवार और एक ढाल, डोली, फलों सहित नारियल का पेड़, कैची, बाल्टी, कमीज, फ्रॉक, केतली, लेडी पर्स, भोंपू, सेव और प्रेसl