फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Local Body Election: असदुद्दीन ओवैसी आज भोपाल में करेंगे प्रचार, सात शहरों में उतारे हैं प्रत्याशी

Tue, 28 Jun 2022 07:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मंगलवार को भोपाल में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (एआईएम आईएम) की भी इंट्री हो गई है। पार्टी ने सात जिलों में प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। ओवैसी खुद प्रचार के लिए भोपाल आ रहे हैं। 
विज्ञापन


16 नगर निगमों के साथ-साथ अन्य नगरीय निकायों के चुनावों की गहमागहमी तेज हो गई है। ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी सात जिलों में चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पक्ष में प्रचार करने के लिए ओवैसी प्रदेश में हैं। मंगलवार शाम भोपाल में शाम 7 बजे अशोक गार्डन 80 फीट रोड स्थित फेमस चौराहा पर जनसभा को संबोधित करेंगे। ओवैसी जहांगीराबाद, बाग फरहत में भी सभा को संबोधित करेंगे। वे वार्ड 41, 42 और 71 में भी अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। ओवैसी की चुनावी सभाओं के चलते पुलिस अलर्ट है।
 
ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलिमीन प्रदेश की सात नगर निगमों- इंदौर भोपाल, जबलपुर, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा और रतलाम में चुनाव लड़ रही है। बता दें कि ओवैसी की जनसभा को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पलटवार करते हुए कहा था कि मध्यप्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि ओवैसी किस तरह से विभाजन की राजनीति करते हैं। बाकी के दल किस तरह से उसके टुकड़े-टुकड़े गैंग के भागीदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें