फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: सिंधिया के बाद पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सांसद केपी यादव, क्षेत्र के विकास की मांग रखी

Fri, 01 Apr 2022 11:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

सांसद केपी यादव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सांसद यादव ने पीएम के समक्ष शिवपुरी, गुना और अशोकनगर संसदीय क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और परिवहन के क्षेत्र में विकास की मांग रखी।
विज्ञापन
पीएम मोदी से भेंट करने पहुंचे केपी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी सांसद केपी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट कर अपने संसदीय क्षेत्र शिवपुरी,गुना और अशोकनगर के विकास की बात रखी। सांसद यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि क्षेत्र में मूलभूत विकास की आवश्यकता है और अनेक सुविधाओं का भी अभाव है। लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय नागरिकों ने विकास पर वोट दिया था, मैंने निर्वाचन के बाद अनेक सुविधाओं की मांग केंद्र सरकार से की जिनमें कई पर स्वीकृति मिली, लेकिन उनका धरातल पर क्रियान्वयन नहीं हो सका।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि क्षेत्र की जनता की तरफ से मैं आपको आमंत्रित करता हूं एक बार आप क्षेत्र में पधारें व  क्षेत्र में विकास का संचार करें। प्रधानमंत्री मोदी से मांग करते हुए सांसद डॉक्टर के पी यादव ने संसदीय क्षेत्र में प्रस्तावित चंदेरी-पिपरई- ललितपुर रेल मार्ग, केंद्रीय विश्वविद्यालय, फूड पार्क, ड्रायपोर्ट, राजघाट बांध का लोकार्पण, अशोकनगर में मेडिकल कॉलेज, माधव नेशनल पार्क में शीघ्र टाइगर सफारी की शुरुआत, गुना हवाई अड्डे को उड़ान योजना के तहत शामिल करने, देहरदा चौराहा से बंगला चौराहा रोड को एनएच 3 और एनएच 346A से जोड़ने एवं सोनेरा-खामखेड़ा सिंचाई परियोजना की स्वीकृति संबंधी मांग रखी है। जिन पर उचित कार्रवाई का प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वासन दिया है। बता दें बीते बुधवार को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भी सपरिवार पीएम मोदी से सौंजन्य भेंट की थी, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें