फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: मोबाइल की रोशनी आंखों में चुभी तो खोया आपा, गुस्से में आकर पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट

Sat, 21 Nov 2026 04:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट के सिवनघाट में मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी के थप्पड़ मारने से गुस्साए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

विज्ञापन
पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनघाट में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी के देर रात तक मोबाइल चलाने से पति की नींद में खलल पड़ रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। पहले पति ने पत्नी को थप्पड़ मारा, जिसके जवाब में पत्नी ने भी उसे थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए पति ने मारपीट करते हुए उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन साल पहले हुई थी शादी

विज्ञापन

सिवनघाट निवासी दिनेश राऊत और 27 वर्षीय सुषमा की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि दिनेश शराब पीने का आदी था। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार रात भी दोनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर कहासुनी हो गई।

मोबाइल बंद करने को कहा तो हुआ विवाद
गुरुवार रात सुषमा देर तक मोबाइल फोन चला रही थी। पास में सो रहे दिनेश की नींद मोबाइल की रोशनी और आवाज से प्रभावित हो रही थी। उसने सुषमा से मोबाइल बंद करने को कहा, लेकिन उसने फोन चलाना जारी रखा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में दिनेश ने सुषमा को थप्पड़ मार दिया। इसके जवाब में सुषमा ने भी उसे थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज दिनेश ने उसके साथ मारपीट की और गला घोंटकर हत्या कर दी।

बीमारी बताकर परिजनों को किया फोन

विज्ञापन

हत्या के बाद करीब 10 से 15 मिनट तक सुषमा के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो दिनेश घबरा गया। उसने घटना छिपाने के लिए परिजनों को फोन कर सुषमा की तबीयत अचानक बिगड़ने की बात कही। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज
एसडीओपी विकास सिंह के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटने से मौत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने दिनेश से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें