फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: नर्सिंग छात्रों को हाई कोर्ट से राहत, स्थानांतरित विद्यार्थियों से दोबारा फीस नहीं

Sat, 28 Nov 2026 10:41 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने नर्सिंग विद्यार्थियों को राहत देते हुए निर्देश दिया है कि स्थानांतरित छात्रों से नए कॉलेज दोबारा ट्यूशन फीस नहीं वसूल सकेंगे। कॉलेज केवल परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा और न्यूनतम पर्यवेक्षण जैसे वास्तविक खर्च ले सकेंगे। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर स्थित खंडपीठ ने प्रदेश के हजारों नर्सिंग विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि अन्य संस्थानों में स्थानांतरित किए गए विद्यार्थियों से नए कॉलेज दोबारा ट्यूशन फीस नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति आनंद पाठक और न्यायमूर्ति बीपी शर्मा की पीठ ने विधि छात्र संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता विशाल बघेल तथा अन्य याचिकाकर्ताओं की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह व्यवस्था दी। अदालत ने माना कि विद्यार्थी संबंधित शैक्षणिक सत्र का शुल्क पहले ही जमा कर चुके हैं, इसलिए उनसे पुनः शिक्षण शुल्क लेना अनुचित है। नए कॉलेज केवल परीक्षा शुल्क, प्रायोगिक परीक्षा शुल्क और न्यूनतम पर्यवेक्षण शुल्क जैसे वास्तविक आकस्मिक खर्च ही वसूल सकेंगे।

शुल्क निर्धारण में एकरूपता और नया मॉड्यूल
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने सरकार के स्थानांतरण मॉड्यूल में शुल्क निर्धारण संबंधी अस्पष्टता और अन्य खामियों का मुद्दा उठाया। साथ ही छात्र हित में विभिन्न व्यावहारिक सुझाव पेश किए। उच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल को निर्देश दिया कि वह सभी उपयुक्त निजी कॉलेजों के साथ बैठक करके स्थानांतरित विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम शुल्क तय करे और उसमें पूर्ण एकरूपता सुनिश्चित करे। अदालत ने काउंसिल को याचिकाकर्ताओं के सुझावों को शामिल करते हुए अगली सुनवाई से पहले एक समेकित स्थानांतरण मॉड्यूल तैयार कर प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन


पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया के लिए बनेगी नई नियमावली
नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने और मेधावी विद्यार्थियों को प्राथमिकता देने के लिए भी पीठ ने कड़ा कदम उठाया है। न्यायालय ने योग्य छात्रों को मेरिट के आधार पर ही कॉलेज आवंटित करने की व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया है। इसके लिए मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल और विधि छात्र संघ को चार सप्ताह के भीतर नई प्रवेश नियमावली का प्रारूप तैयार करने को कहा गया है।

फर्जी फैकल्टी मामले में रजिस्ट्रार की उपस्थिति तय
सुनवाई के दौरान 45 निजी नर्सिंग कॉलेजों में सरकारी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स को कथित तौर पर संकाय सदस्य के रूप में दर्शाने का गंभीर मामला भी सामने आया। याचिकाकर्ता ने इसमें काउंसिल के रजिस्ट्रार की संलिप्तता के आरोप लगाए। इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए उच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल के रजिस्ट्रार को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें