फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Gyaneshwar Patil: 'बजरंग बली का नाम लेकर जो गलत काम करेगा, प्रसाशन उससे अपने स्तर से निपटेगा'

Tue, 20 Jun 2023 10:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

MP Gyaneshwar Patil: देश में इन दिनों सियासत बजरंग बली के नाम के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही बजरंग बली के नाम का सहारा लेकर अपनी सरकार बनाने के लिए मैदान में रस्साकशी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई भिड़ंत को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस इसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार का बजरंग दल पर अत्याचार बता रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी भी पलटवार करते दिख रही है। इसी बीच खंडवा जिले के बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बजरंग दल को लेकर एक बयान दिया है।

विज्ञापन


सांसद पाटिल ने कहा, बजरंग बलि का नाम लेकर गलत काम करने वालों पर शासन- प्रशासन अपने स्तर से निपटेगा। साथ ही जनता भी उन्हें जवाब देगी। बता दें कि इंदौर की घटना के बाद पहले ही बीजेपी मुश्किल भरे दौर से गुजर रही है। ऐसे में सांसद का बयान भारतीय जनता पार्टी के लिए और मुसीबत खड़ी कर सकता है।

कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज...
इंदौर में पिछले दिनों बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद बजरंग दल सहित कई हिन्दू संगठनों ने इस कार्रवाई का विरोध जताया था। उसके बाद सरकार ने थाना प्रभारी से लेकर पुलिस के आला अधिकारीयों तक कार्रवाई कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश की थी। कांग्रेस भी इस मुद्दे को भुनाने के लिए बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ हुई पिटाई को राजनितिक रंग देने में लगी हुई है।
विज्ञापन


इस बीच खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने इंदौर में हुई बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प को लेकर एक अजीब बयान दिया है। सांसद से जब पूछा गया कि कांग्रेस बजरंग दल वाले मुद्दे पर राजनीति कर रही है तो उन्होंने कहा कि जो भी बजरंगबली का नाम लेकर गलत काम करेगा, शासन-प्रशासन उसे अपने स्तर पर निपटेगा। साथ ही जनता भी अपने स्तर पर उन्हें जवाब देगी। सांसद ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेसी कमलनाथ हो या बाला बच्चन हो, उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक चुकी है और एहसास हो गया है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस का सफाया है। ऐसे में केवल बयानबाजी करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि पिछले दिनों कर्नाटक में चुनाव हुए, जहां बजरंग बली को लेकर खूब सिसायत हुई और पुरे चुनाव में यही मुद्दा छाया रहा था। हालांकि, इसके बावजूद कर्नाटक में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद कांग्रेस ने बजरंग बली को सिसायत का मुद्दा बना लिया, लेकिन इन दिनों बीजेपी बजरंग दल और बजरंग बली को लेकर मुश्किल भरे दौर से गुजर रही है।

खंडवा सांसद का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पिटाई को लेकर दिया गया बयान एक बार फिर बीजेपी को मुश्किलों में डाल सकता है। बता दें कि बड़ी मुश्किलों से बीजेपी सरकार मध्यप्रदेश में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मनाने में लगी हुई है। वहीं बजरंग दल भी चुनाव में इस मुद्दे को लेकर बीजेपी का नुकसान कर सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें