फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर: तीर्थयात्रियों को मुफ्त में दर्शन कराएगी मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार

Wed, 13 Nov 2019 08:13 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों को करतारपुर साहिब के दर्शन कराने के लिए मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु वाले तीर्थयात्रियों को करतारपुर साहिब के मुफ्त में दर्शन कराएगी।

विज्ञापन


इन तीर्थयात्रियों को 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' के तहत दर्शन कराए जाएंगे। सिख समाज की मांग को मंजूर करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने करतारपुर साहिब को उन तीर्थस्थलों की सूची में शामिल कर लिया है जिसमें राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को सरकार की तरफ से छूट प्रदान की जाएगी।
 


पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना को लागू किया था। इस योजना के अंतर्गत के 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को  देश के विभिन्न तीर्थ स्थानों पर तीर्थ यात्रा कराया जाता है और उनकी इस यात्रा के दौरान होने वाले पूरे खर्च राज्य सरकार वहन करती है। इसी योजना को अगे बढाते हुए कमल नाथ सरकार ने पाकिस्तान स्थित  करतारपुर साहिब भी धार्मिक स्थल में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें