फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को कर्ज दिलाने में मप्र सरकार देगी गारंटी

Thu, 17 Jan 2013 02:41 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल की पहली पंचायत 'युवा पंचायत' बुलायी। युवा पंचायत में मुख्यमंत्री ने नौजवानों के लिये घोषणाओं की झड़ी लगा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब खुद का कारोबार शुरु करने पर युवाओं को बैंकों से कर्ज दिलाने के लिये सरकार अपनी गारंटी देगी। साथ ही उन्होंने युवाओं के उद्यमी बनने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्ज पर शुरुआती पांच साल में लगने वाले ब्याज में से पांच फीसदी हिस्सा अनुदान के तौर पर सरकार ही चुकायेगी और साथ ही मार्जिन मनी भी देगी। मुख्यमंत्री ने ग्रेजुएट इंजीनियर और डिप्लोमाधारियों को ठेकेदार बनाने के लिये पूंजी उपलब्ध कराने और प्रशिक्षण देने की घोषणा भी की।

राजधानी रायपुर में जंबूरी मैदान पर आयोजित इस पंचायत में मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि मैं प्रदेश के नौजवानों को भी टाटा, बिड़ला और अंबानी बनाने के सपने देखता हूं। युवाओं को सरकारी नौकरी तो हम जितना संभव हो दे ही रहे हैं। मैं चाहता हूं कि राज्य के युवा नौकर बनने के बजाए नौकरी देने वाले उद्यमी बनें। इसके लिए सरकार हर कदम पर नौजवानों के साथ खडी़ है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने 'मां तुझे प्रणाम' योजना की भी घोषणा की। इसके तहत एनसीसी, एनएसएस सहित कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं को कारगिल, नाथूला दर्रा, लेह, लद्दाख जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों का भ्रमण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी एक योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब 12वीं में 85 फीसद अंक लाने वाले माध्यमिक शिक्षा मंडल के विद्यार्थियों को लेपटॉप मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें