मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रिंसिपल के स्कूल न आने की शिकायत करना भारी पड़ गया। आरोप है कि इससे गुस्साए प्रिंसिपल ने छात्रों की कमरे में बंद करे पिटाई की और मुंह खोलने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इससे आहत छात्रों ने प्रधानमंत्री को खत लिखकर सारे मामले की शिकायत की है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार राजगढ़ जिले के हिरणखेड़ा गांव के कक्षा पांच के छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को खत लिखकर बताया है कि "हमारे स्कूल के हेडमास्टर ललित कुसरवाल अधिकतर समय स्कूल से अनुपस्थित रहते हैं। इसके कारण हम पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहे हैं।"
"वह एक बार स्कूल आते हैं और हाजिरी लगाकर निकल जाते हैं। जब हमने इसकी शिकायत उनसे की तो वह भड़क गए और एक कमरे में बंद करके हमारी पिटाई की। हमें तत्काल आपकी मदद की जरूरत है।"