फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: सरकार ने एक साथ दूध और चिकन बेचने की योजना की शुरू, भाजपा का ऐतराज

Sat, 14 Sep 2019 01:54 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
लक्ष्मण सिंह यादव-रामेश्वर शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने एक नई योजना शुरू की है। जिसके तहत पूरे राज्य में एक ही दुकान में मुर्गा और दूध बेचा जाएगा। योजना के अतंर्गत भोपाल मे एक दुकान खोल दी गई है। इसे लेकर राज्य के पशुपालन मंत्री लक्ष्मण सिंह ने कहा, 'लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाले अंडे और दूध मिलेंगे। चिकन पार्लर में कड़कनाथ मुर्गा भी मिलेगा।'

विज्ञापन




सरकार के इस फैसले पर भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया है। भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, 'चूंकि गाय के दूध को चिकन और अंडे के साथ बेचा जा रहा है इसलिए हम इसपर आपत्ति कर रहे हैं। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। हम चाहते हैं कि सरकार इसपर विचार करे। दूध और चिकन के आउटलेट को एक दूसरे से कुछ दूरी पर खोला जाना चाहिए।'
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें