फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: 10 हजार रुपये देकर खरीदते थे बैंक खाते, साइबर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार

Tue, 24 Nov 2026 03:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर अपराध शाखा ने बैंक खाते किराये पर लेकर देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी पप्पू उर्फ पंकज मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी 10 हजार रुपये देकर खाते खरीदता था। दूसरे मामले में शुभम भी गिरफ्तार हुआ।

विज्ञापन
साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बने हथियार - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराध पर लगाम कसते हुए अपराध शाखा ने लोगों के बैंक खाते किराये पर लेकर देशभर में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मंगलवार को गिरोह के मुख्य आरोपी रतलाम निवासी पप्पू उर्फ पंकज मीणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लोगों को 10-10 हजार रुपये का लालच देकर उनके बैंक खाते हासिल करता था और फिर उनमें साइबर ठगी की रकम मंगवाता था। पुलिस ने धोखाधड़ी के इस मामले में खाता बेचने वाले इंदौर निवासी अंशु के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


10 हजार रुपये के लालच में खरीदे खाते
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया के अनुसार पुलिस ने शिकायत मिलने पर फेडरल बैंक के एक संदिग्ध म्यूल खाते की जांच शुरू की थी। तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि खाते का असली धारक इंदौर का अंशु है। पूछताछ के दौरान अंशु ने स्वीकार किया कि उसने 10 हजार रुपये लेकर अपने बैंक खाते का पूरा नियंत्रण रतलाम जिले के आलोट स्थित मीणा कॉलोनी निवासी पप्पू उर्फ पंकज मीणा पुत्र काशीराम मीणा को सौंप दिया था। पंकज इस खाते का इस्तेमाल देशभर से ठगी गई राशि जमा कराने के लिए कर रहा था। पुलिस आरोपी से नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों और खातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

अन्य राज्यों तक फैला साइबर ठगी का जाल
पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ कि इस बैंक खाते के खिलाफ दो अन्य राज्यों में भी साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज हैं। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची साइबर अपराध थाने और तेलंगाना के मलकाजगिरी साइबर अपराध थाने में इस खाते से संबंधित धोखाधड़ी के मामले दर्ज पाए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी पप्पू ने स्वीकार किया कि उसने इसी तरह कई अन्य लोगों को 10-10 हजार रुपये का लालच देकर उनके बैंक खाते खरीदे थे। इन सभी खातों का उपयोग साइबर अपराध से हासिल रकम के लेनदेन के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन


ऑनलाइन गेमिंग के लिए खरीदा बैंक खाता
दूसरे मामले में, लसूड़िया थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग में उपयोग के लिए बैंक खाते खरीदने वाले एक अन्य आरोपी को पकड़ा है। थाना प्रभारी राजकुमार यादव की टीम ने मंदसौर के धरियाखेड़ी निवासी शुभम पुत्र विनोद मालवीय को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से भारतीय स्टेट बैंक की चेकबुक और एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। यह दस्तावेज रतलाम के सांवलिया बैंकिंग पॉइंट से जुड़े विनोद के नाम पर पंजीकृत हैं। पूछताछ में शुभम ने बताया कि उसने यह बैंक खाता 10 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस अब उससे अन्य खातों तथा नेटवर्क के साथियों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें