फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतूल: कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पेड़ से लटका मिला शव

Wed, 03 Jun 2020 02:34 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कथित तौर पर कर्ज नहीं चुका पाने से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। किसान का शव गांव में एक पेड़ से लटका मिला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बटकिडोह गांव में 45 वर्षीय किसान श्रीनिवास सरकार ने मंगलवार को पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्ज नहीं चुका पाना श्रीनिवास के खुदकुशी करने के पीछे की वजह बताई जा रही है। 

चोपना पुलिस थाने के प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि गांव में किसान श्रीनिवास सरकार का शव एक पेड़ से लटका मिला। उन्होंने मृतक के परिवार के सदस्यों के हवाले से बताया कि श्रीनिवास ऋण नहीं चुका पा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन


चोपना पुलिस थाने के प्रधान आरक्षक सुरेश पांडे ने कहा कि मृतक के भाई विभाष सरकार ने बताया कि श्रीनिवास ने एक सहकारी समिति से लगभग 40,000 रुपये का कर्ज लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। 

वहीं शाहपुर की सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) हरसिमरन प्रीत कौर ने बताया कि परिवार के सदस्य बता रहे हैं कि किसान ने सहकारी समिति से कर्ज लिया था, लेकिन उसने आत्महत्या क्यों की यह पुलिस जांच के बाद सामने आ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें