सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
- फोटो : सोशल मीडिया
विजयराघवगढ़ विधानसभा के औद्योगिक नगरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की अनेक योजनाओं को गिनाते हुए वोट करने की अपील की। सिंधिया कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का बिना नाम लिए डायलॉग मारते हुए बड़े भाई कहकर तंज कसते नजर आए।
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में आज स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया उद्योगिक नगरी कैमोर पहुंचे, जहां बीजेपी नेताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत करते उन्हें सभा मंच तक ले गए। इन दौरान कांग्रेस का दामन छोड़कर आधा सैकड़ा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महिलाओं और किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार आई तो किसान निधि सहित अन्य योजनाएं लॉक हो जाएंगी। क्योंकि मैंने और संजय पाठक ने उस ओर की दो लोगों की जोड़ियों को काफी करीब से देखा है। इसलिए कांग्रेस की सरकार गलती से भी नहीं बनना चाहिए।