फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: विकास के साथ भ्रष्टाचार, महंगाई भी रहे चुनाव में मुद्दे, लाडली बहना की भी होती रही खूब चर्चा

Fri, 17 Nov 2023 08:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

चुनाव में विकास के साथ भ्रष्टाचार, महंगाई के मुद्दों पर भी जनता ने वोट किया। इसके अलावा सबसे ज्यादा चर्चा लाडली बहना की होती रही। 
विज्ञापन
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए शुक्रवार को जनता ने वोट कर दिया है। इस बार चुनाव के मुद्दों को लेकर मतदाताओं से बातचीत की। भोपाल में मतदाताओं ने कहा कि उन्होंने विकास के अलावा भ्रष्टाचार, महंगाई जैसे मुद्दो पर वोट दिया है। इस बीच, चुनाव में महिलाओं की लंबी लंबी कतारों को देखकर लाडली बहना योजना की खूब चर्चा होती रही है। हालांकि, जनता ने अपनी सरकार चुन ली है। इसका फैसला तीन दिसंबर को मतगणना के दिन होगा। 
विज्ञापन


राष्ट्रहित में दिया अपना वोट 
शाहपुरा निवासी राजेंद्र राजपूत ने कहा कि मैंने अपना वोट राष्ट्रहित, जनकल्याण के साथ ही विकास के लिए  किया है। मेरी आने वाली सरकार से बेहतर सड़क, पानी, बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने की उम्मीद करता हूं। 

विकास के लिए दिया अपना मत 
धोबी घाट निवासी अब्दुल वाहब ने कहा कि मैंने अपना वोट विकास और देश में शांति और भाईचारा कायम रखने दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश तरक्की करें। मैं यह चाहता हूं कि देश में भाईचारा कायम रहें।  
विज्ञापन


क्षेत्र की समस्या को देख किया मतदान
किलोल पार्क धोबी घाट निवासी शीला मालवीय ने कहा कि हमारे इलाके का रोड बहुत खराब है। कई सालों से रोड नहीं बना है। हम लगातार क्षेत्र की समस्याओं को उठाते आ रहे है। इन्हीं मुद्दों को देखकर हमने मतदान किया है। 
 
महंगाई, बेरोजगारी को देख किया वोट 
जहांगीराबाद निवासी मसूद अली ने कहा कि मैंने देश में महंगाई बढ़ती जा रही है। लोगों के पास रोजगार नहीं है। मैंने महंगाई, रोजगार के लिए अपना वोट किया है। नई जो भी सरकार आए, उनको इन समस्याओं की तरफ गंभीरता से देखना चाहिए। 
 
क्षेत्रीय समस्याओं को देख किया वोट 
प्रताप नगर निवासी धीरज कुमार ने कहा कि उनके क्षेत्र में कोई विकास के काम नहीं हो रहे। साफ सफाई व्यवस्था बदहाल है। नाले और नालियों की सफाई नहीं होती है। इन मुद्दों को ध्यान में रखकर अपना वोट किया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें