फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज, कहा- अब मैं उनकी मदद नहीं कर पाऊंगा

Sat, 28 Oct 2023 02:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर तंज कसा है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जब मैं कांग्रेस में था, तब भी दिग्विजय सिंह मेरे बारे में सोचते थे और अब मैं भाजपा में आ गया हूं। तो तब भी मेरे बारे में वह सोचते हैं, लेकिन मैं अब दिग्विजय सिंह जी की कोई मदद नहीं कर पाऊंगा।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों से की चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पूरा जीवन कांग्रेस में खपा दिया उनके साथ इन दोनों नेताओं ने खिलवाड़ किया। यह बात इन दोनों नेताओं और कांग्रेस को शोभा नहीं देती। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अब इन दोनों नेताओं को जनता दबाव जवाब देगी।

प्रत्येक बूथ एक किले की तरह- ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पोहरी विधानसभा क्षेत्र के बैराड़ में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बूथ कार्यकर्ताओं की इस बैठक के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ एक किले की तरह है। किले को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि मेरा एक-एक कार्यकर्ता केवल भाजपा का कार्यकर्ता नहीं है।

विज्ञापन




एक-एक व्यक्ति बीजेपी का सेनापति

यह दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, अटल बिहारी वाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे और नरेंद्र मोदी का एक योद्धा बैठा है। इसलिए मैं कहता हूं कि यहां बैठा कार्यकर्ता पोलिंग बूथ का मेरा कार्यकर्ता नहीं, यहां बैठा एक-एक व्यक्ति बीजेपी का सेनापति है। इस बूथ कार्यकर्ता बैठक में भाजपा प्रत्याशी सुरेश धाकड़ राठखेड़ा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें