फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: आज सतना के दौरे पर रहेंगे सीएम, एक हजार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की देंगे सौगात

Thu, 05 Oct 2023 08:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

MP Election 2023: CM सतना प्रवास के दौरान व्यंकटेश लोक की मूर्तियों का लोकार्पण करेंगे और राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ एवं रबी वर्ष 2022-23 की दावा राशि एवं किसान सम्मान निधि की दावा राशि का अंतरण करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 अक्टूबर को सतना जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चौहान सतना प्रवास के दौरान व्यंकटेश लोक की मूर्तियों का लोकार्पण करेंगे और राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ एवं रबी वर्ष 2022-23 की दावा राशि एवं किसान सम्मान निधि की दावा राशि का अंतरण करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना एवं मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के हितग्राहियों को अधिकार पत्र का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस अवसर पर 1117 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। 
विज्ञापन

        


सतना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन के दृष्टिगत आयुक्त कृषि विकास एवं किसान कल्याण सेलवेन्द्रम, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत डॉ. परीक्षित झाड़े, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत सहित प्रमुख विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने सतना नगर के मुख्त्यारगंज स्थित वेंकटेश मंदिर के सौन्दर्यीकरण और वेंकटेश लोक की मूर्तियों के अनावरण कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें