फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: BSP ने 14 प्रत्याशी घोषित किए, मुरैना में पूर्व मंत्री के बेटे को टिकट, चुरहट में प्रत्याशी बदला

Sun, 22 Oct 2023 10:53 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दो और सूचियां जारी कर दी। आठवीं सूची में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 11 प्रत्याशी को टिकट दिए हैं। वहीं, नौवीं सूची चुरहट से प्रत्याशी बदलकर तीन नामों की सूची जारी की है। 
विज्ञापन
बसपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी ने आठवीं सूची के 11 नामों में मुरैना से पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह के बेटे राकेश रुस्तम को टिकट दिया है। सेवड़ा से लाखन सिंह यादव, ग्वालियर से शत्रुधन यादव,  उज्जैन उत्तर से अब्दुल रज्जाक लाला, धार से ओमप्रकाश मालवीय, भिकनगांव से जुवान सिंह, गरोठ से जगदीश रागोठा, बदनावर से जगदीश चोयल, झाबुआ से बालू सिंह निनामा, दतिया से लोकेंद्र अहिरवार, मेहंगाव से राजवीर सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है।  
विज्ञापन


इसके अलावा नौवीं सूची में तीन प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। इसमें चुरहट से प्रत्याशी संतोष प्रसाद साकेत की जगह बबलू विश्वकर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, दो अन्य उम्मीदवारों में ग्वालियर ग्रामीण से सुरेश बघेल और जबेरा से विनोद राय को टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें