फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: जैतपुर सीट पर कांग्रेस को बड़ा झटका; टिकट की दौड़ में शामिल पूर्व जिलाध्यक्ष ने थामा BJP का दामन

Mon, 16 Oct 2023 06:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैतपुर

सार

MP Election 2023: कांग्रेस पार्टी के संगठन में 13 साल से लोकसभा उपाध्यक्ष की भूमिका निभाने वाले नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। इसे लेकर कांग्रेस ने यह बात कह दी। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
ललन सिंह कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल होने के दौरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शहडोल की जैतपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भठिया में आयोजित जनसभा के दौरान कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व जिला अध्यक्ष ललन सिंह ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं, जैतपुर सीट से कांग्रेस ने 2018 में उम्मीदवार रही वर्तमान बुढ़ार जिला अध्यक्ष उमा धुर्वे को फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। बताया जा रहा था कि इस वजह से ललन सिंह नाराज चल रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ललन सिंह एक बार बुढ़ार जिला के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा दो बार जिला पंचायत सदस्य और दो बार सरपंच की भूमिका में लगातार चुनाव जीत रहे थे। ललन कांग्रेस पार्टी के संगठन में भी 13 साल से लोकसभा उपाध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे।

कांग्रेस ने दिया यह जवाब
वहीं, कांग्रेस का कहना है कि टिकट नहीं मिलने की नाराजगी के कारण गुस्से में ललन सिंह ये कदम उठाया है। उनसे बातचीत की जाएगी। ललन सिंह के भाजपा में शामिल होने से जैतपुर क्षेत्र में भाजपा की मुश्किलें बढ़ेंगी, क्योंकि ललन सिंह इसी क्षेत्र से लगातार चुनाव लड़ते और जीतते आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें