फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: नशे में धुत हेडमास्टर को छात्राओं के साथ डांस करना पड़ा भारी, डीएम ने किया सस्पेंड

Sun, 31 Oct 2021 07:45 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दामोह

सार

नशे में धुत प्रधानाध्यापक ने कथित तौर पर कुछ छात्राओं को डांस करने के लिए मजबूर किया और डांस का वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
नशे में धुत हेडमास्टर को छात्राओं संग किया डांस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दामोह जिले के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर को अपनी ही छात्राओं के साथ डांस करना भारी पड़ गया। जिलाधिकारी ने मामले की पूरी तहकीकात के बाद उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को नशे में धुत प्रधानाध्यापक ने कथित तौर पर कुछ छात्राओं को डांस करने के लिए मजबूर किया और डांस का वीडियो भी बनाया। अधिकारी ने बताया कि कथित मामला दमोह जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर मधियाडो गांव स्थित सरकारी माध्यमिक विद्यालय का है।

विज्ञापन


डीएम ने तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड
मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एसके मिश्रा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'लड़कियों के परिजनों ने इसकी शिकायत की थी। उन्होंने कहा  कि स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश मुंडा ने शुक्रवार को नशे की हालत में कमरे को अंदर से बंद कर छात्राओं को डांस करने पर मजबूर किया था।' मिश्रा ने बताया कि छात्राओं ने अपने परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद उनके परिजनों ने इसकी शिकायत की थी। इसके बाद जिला कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने जांच के आदेश दिए थे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जांच रिपोर्ट सौंपी। मिश्रा ने कहा कि शनिवार को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद जिला कलेक्टर ने प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें