फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: खेत में बकरी घुसने पर महिला की पीट-पीट कर हत्या, मृतका के गांव का ही है आरोपी

Fri, 24 May 2024 07:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सार

मध्यप्रदेश के निवाड़ी में एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि महिला बकरी चराने गई थी। इसी दौरान उसकी बकरी किसी दूसरे व्यक्ति के खेत में घुस गई। ऐसे में गुस्साए खेत मालिक ने महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक महिला और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले गोपालपुरा गांव में शुक्रवार को एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पृथ्वीपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोपालपुरा गांव की रहने वाली फूलवती रैकवार बकरियां चराकर अपने परिवार का भरण पोषण करती है। जो सुबह अपनी बकरियों को लेकर गांव के ही पास स्थित खेत में चराने के लिए पहुंची थी।

विज्ञापन


बता दें कि यहां पर उसकी बकरियां गांव के रहने वाले परमानंद के खेत में घुस गई। इसके बाद आरोपियों द्वारा पहले महिला के साथ गाली-गलौज किया गया। जब महिला अपनी बकरियों को खेत से भगाने पहुंची, तभी परमानंद सहित दो लोगों ने लाठी डंडे से जमकर मारपीट कर दी।

इसके बाद घायल महिला को नजदीकी सरकारी अस्पताल पृथ्वीपुर लाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें