फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: मप्र में एक दिन में मिले चार हजार से ज्यादा मरीज, प्रदेश के दो मंत्री विश्वास सारंग और तुलसी सिलावट कोरोना पॉजिटिव, कल सीएम लेंगे बैठक

Thu, 13 Jan 2022 07:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में 4037 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं तीन लोगों की मौत भी हुई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की रिपोर्ट भी  पॉजिटिव आई है। वहीं तुलसी सिलावट ने भी पॉजिटिव आने की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
एमपी कोरोना: मध्य प्रदेश में 4037 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 4037 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। हमेशा की तरह इंदौर में सबसे ज्यादा मामले (1104) दर्ज किए गए। भोपाल में 863, ग्वालियर में 585 तो जबलपुर में 277 नए मरीज मिले हैं। वहीं तीन लोगों की मौत भी हुई है। गुरुवार दोपहर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और मंत्री तुलसीराम सिलावट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह 10 बजे क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक करेंगे।
विज्ञापन

 

मध्य प्रदेश में 17659 एक्टिव मरीज हैं। 782 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दर 5.16% व रिकवरी रेट 96.37% है।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 80 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं अभी तक कुल 227 पुलिस के जवान संक्रमित हुए हैं। कोरोना को लेकर प्रतिबंध भी लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

26 जनवरी के कर्यक्रम में पहली से 10 वी तक के बच्चे प्रतिबंध कर दिए गए हैं। 31 मार्च तक जेलों में बंदियों और परिजनों की मुलाकात पूरी तरह से रोक दी गई है। फिलहाल इनकमिंग कॉल के माध्यम से चर्चा हो सकेगी।

प्रदेश में तीसरी लहर के दौरान अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है। मौतें हो चुकी हैं। सागर जिले के तीन स्कूलों में भी 12 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश भर में बुधवार को 4031 संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटों में भोपाल में 863 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इंदौर में 1104 और जबलपुर में 277 केस आए हैं। ग्वालियर में 635 और सागर में 133 पॉजिटिव आए हैं।

भोपाल में बुधवार को पॉजिटिव आए 863 नए कोरोना मरीजों में 47 बच्चे हैं। भोपाल में जाटखेड़ी, होशंगाबाद रोड स्थित मल्टी स्टोरी कवर्ड कैंपस में रहने वाले एक परिवार की आठ महीने की जुड़वां बच्चियों को सर्दी-खांसी हुई थी। पति-पत्नी और एक बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

पीसी शर्मा भी पॉजिटिव
विधायक पीसी शर्मा ने बुधवार दोपहर कोरोना टेस्ट कराया था। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे पहले विवेकानंद की जयंती के मौके पर कोटरा सुल्तानाबाद स्थित विवेकानंद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा और कई कार्यकर्ताओं के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाए थे। 



नेपाल से शादी करने भोपाल आई दुल्हन भी पॉजिटिव
26 वर्षीय युवती नेपाल से 6 जनवरी को कोलार आई थी। कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। बताया गया है कि उसकी आठ जनवरी को शादी होनी थी, जो अटक गई है। यह युवती ऑस्ट्रेलिया और लड़का नीदरलैंड में नौकरी करता है। लड़का यहां अपने माता-पिता के पास आया है।
विज्ञापन


सीएम ने बुलाई बैठक
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह 10 बजे क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक करेंगे। इसमें सीएम प्रदेश के मंत्रियों, सभी कलेक्टरों, कमिश्नरों और गांव के नेताओं तक से चर्चा करेंगे। बैठक में सभी मंत्री, जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, संभागायुक्त, जिला कलेक्टर, ग्राम स्तरीय अधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। संभावना है कि बैठक में सख्ती बढ़ाने पर चर्चा की जा सकती है। साथ ही, स्कूलों को लेकर भी निर्णय हो सकता है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें