फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: प्रदेश में 93 पॉजिटिव मिले, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संक्रमित

Wed, 29 Jun 2022 11:24 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में 7208 जांच में 93 पॉजिटिव मिले हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एमपी में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में 7208 जांच में 93 पॉजिटिव मिले हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन

 
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संदिग्ध/संक्रमित 28 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 6 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 44 हजार 243 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 33 हजार 12 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 741 की जान जा चुकी है। मंगलवार को प्रदेश में 57 मरीज ठीक हुए। अभी 490 एक्टिव केस है। 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उनकी तबीयत ठीक है और घर पर क्वारंटाइन है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
इंदौर में सबसे ज्यादा 46 मरीज मिले

प्रदेश के 15 जिलों में नए मरीज मिले है। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में 46 और भोपाल में 17 मरीज मिले है। इसके अलावा बालाघाट में 1, भिंड में 1, दतिया में 1, डिंडौरी में 1, ग्वालियर में 5, जबलपुर में 7, खंडवा में 1, नरसिंहपुर में 3, रायसेन में 3, रतलाम में 1, सागर में 4, सीहोर में 1, उज्जैन में 1 संक्रमित मिला है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें