फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: प्रदेश में 82 नए केस, 1 हजार से कम एक्टिव केस, अस्पताल में 107 

Tue, 08 Mar 2022 03:19 PM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामले तेजी से कम हो रहे है। सोमवार को 41 हजार जांच में 82 पॉजिटिव मिले है। एक्टिव केस की संख्या भी 1 हजार से कम हो गई है। 

विज्ञापन
एमपी में कोरोना के मामले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामले तेजी से कम हो रहे है। सोमवार को 41 हजार जांच में 82 पॉजिटिव मिले है। एक्टिव केस की संख्या भी 1 हजार से कम हो गई है। 

प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 107 मरीज भर्ती है। इनमें से 13 ऑक्सीजन पर है। भोपाल में सबसे ज्यादा 38 भर्ती मरीज में 7 और इंदौर में 4 भर्ती मरीज में 1 गंभीर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 40 हजार 254 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 28 हजार 593 ठीक हो चुके है। कोरोनेा के कारण अब तक 10 हजार 733 लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार को 191 मरीज ठीक हुए। अभी 928 एक्टिव केस है। 

विज्ञापन


28 जिले में कोई नया केस नहीं 
प्रदेश के 28 जिलों में सोमवार को कोई नया केस नहीं मिला है। यह जिले आगर मालवा, अलीराजपुर, अनुपपूर, अशोकनगर, बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, छत्तरपुर, छिंदवाड़ा, देवास, धार, ग्वालियर, झाबुआ, खण्डवा, मंदसौर, मुरैना, निवाड़ी, पन्ना, रतलाम, रीवा, सतना, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ हैं। 

जबलपुर में सबसे ज्यादा पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में दो जिलों में ही 10 से ज्यादा नए संक्रमित मिले है। इसमें सबसे ज्यादा जबलपुर में 19 मरीज मिले है। इसके बाद भोपाल में 10 मिले है। बाकी जिलों में 10 से कम संक्रमित मिले है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें