मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे में 8062 नए संक्रमित मिले और 2 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। प्रदेश में टेस्टिंग कम होने के कारण फिर नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई है। भोपाल में सबसे ज्यादा 1757 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, पिछले 30 दिनों में 85 लोगों की कोरोना से जान गई है। वर्तमान में प्रदेश में 60 हजार 609 एक्टिव केस हैं।
रविवार को प्रदेश में 74 हजार 554 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 8062 नए संक्रमित पाए गए। वहीं, इससे एक दिन पहले शनिवार को 80930 जांच करने पर 9305 मरीज मिले थे। रविवार को 10 हजार 748 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब तक 9.67 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 8.96 लोग रिकवर हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 618 लोगों की जान जा चुकी है।
दो लोगों की मौत
रविवार को प्रदेश में दो मौतें भी रिपोर्ट हुई। इंदौर और ग्वालियर एक-एक संक्रमित की मौत हो गई। वहीं शनिवार को प्रदेशभर में 9 संक्रमितों की मौत रिपोर्ट हुई थी। मरने वाले अधिकतर मरीज दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे।
यहां मिले 100 से ज्यादा नए केस
प्रदेश में डिंडौरी और उमरिया को छोड़कर बाकी सभी 50 जिलों में पॉजिटिव मिले हैं। भोपाल 1757, इंदौर 1197, अशोकनगर 115, बालाघाट 150, बैतूल 154, दतिया 105, देवास 223, ग्वालियर 162, हरदा 113, होशंगाबाद 192, जबलपुर 410, झाबुआ 107, खंडवा 158, खरगौन 280, मंडला 101, राजगढ़ 100, रतलाम 119, रीवा 138, सागर 131, सीहोर 279, सिवनी 142, शिवपुरी 110, उज्जैन 194, विदिशा 130 समेत अन्य जिलों में संक्रमित मिले हैं।