फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: प्रदेश में 6 नए पॉजिटिव मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 70, 3 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर

Sun, 24 Apr 2022 12:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश में 7693 जांच में शनिवार को 6 नए संक्रमित मिले है। प्रदेश में अभी 70 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
एमपी में कोरोना केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश में शनिवार को 7693 लोगों की जांच की गई थी, जिसमें 6 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 70 हो गई है। शनिवार को 6 मरीज ठीक हुए।
विज्ञापन

 
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 16 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 3 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। प्रदेश में अब तक 10 लाख 41 हजार 319 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 10 लाख 30 हजार 515 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के चलते अब तक 10 हजार 734 लोगों की जान जा चुकी है।
 
शनिवार को सबसे ज्यादा ग्वालियर में 3 मरीज मिले हैं। इसके बाद भोपाल, इंदौर और रायसेन में 1-1 पॉजिटिव मरीज मिला है। बता दें इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में 10 जिलों में 21 पॉजिटिव मरीज मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें