मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार को 7617 जांच में प्रदेश के 11 जिलों में 34 पॉजिटिव मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा नए केस इंदौर में 8 मिले हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार को 7617 जांच में प्रदेश के 11 जिलों में 34 पॉजिटिव मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा नए केस इंदौर में 8 मिले हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में 21 मरीज भर्ती हैं। इनमें दो मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अब तक प्रदेश में 10 लाख 41 हजार 574 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 30 हजार 623 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 735 की जान जा चुकी है। मंगलवार को 21 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या वर्तमान में 216 पर पहुंच गई है।
छोटे शहरों में संक्रमण बढ़ने से बढ़ी चिंता
प्रदेश के 11 जिलों में नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें भोपाल में 6, दतिया में 1, गुना में 3, ग्वालियर में 2, हरदा में 1, इंदौर में 8, जबलपुर में 2, मुरैना में 7, नीमच में 1, रायसेन में 1 टीकमगढ़ में 2 मरीज मिले हैं।