फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: प्रदेश में 25 हजार जांच में 21 कोरोना पॉजिटिव मिले, एक्टिव मरीज 341

Thu, 17 Mar 2022 12:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे है। प्रदेश में बुधवार को 25 हजार जांच में 21 नए पॉजिटिव मिले है। प्रदेश में अभी 341 एक्टिव मरीज है।
विज्ञापन
एमपी में कोरोना के मामले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली से पहले मध्यप्रदेश में कोरोना को लेकर राहत की खबर आई है। प्रदेश में संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। प्रदेश में बुधवार को 25 हजार जांच में 21 नए पॉजिटिव मिले है। प्रदेश में अभी 341 एक्टिव मरीज है।
विज्ञापन

 
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 55 मरीज भर्ती है। इनमें से 5 मरीज ऑक्सीजन पर है। सबसे ज्यादा भोपाल में 12 मरीज भर्ती है, जिनमें से सिर्फ 1 मरीज को ऑक्सीजन लगी है। वहीं, इंदौर के अस्पताल में भर्ती 2 मरीज में किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 40 हजार 821 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 29 हजार 747 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण 10 हजार 733 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में अभी 341 एक्टिव केस है। बुधवार को 100 मरीज ठीक हुए।
 
11 जिलों में मिले नए संक्रमित
प्रदेश के 11 जिलों में बुधवार को नए पॉजिटिव मिले है। जिसमें बैतूल 2, भोपाल 6, गुना 1, इंदौर 2, जबलपुर 2, कटनी 2, नरसिंहपुर 1, सीहोर 1, सिवनी 1, शाजापुर 1, उमरिया 2 शामिल है। इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें