फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Corona Update: भोपाल में 24 घंटे में 1857 नए मामले एक की मौत, मंत्री सकलेचा स्टाफ समेत पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या 14283 हुई 

Fri, 28 Jan 2022 10:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में  गुरुवार को भी कोरोना के मामले इंदौर से ज्यादा आए। 24 घंटे में जिले में 1857 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
Corona Update in Madhya Pradesh - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में कोरोना के मामले इंदौर से ज्यादा आ रहे है। 24 घंटे में 1857 नए संक्रमित मिले है। साइंस एवं टेक्नोलॉजी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा संक्रमित हो गए है। मंत्री के पहले उनके ड्राइवर, गनर और पीए की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्होंने एहतियातन अपनी जांच कराई। वह होम आईसोलेशन में हैं, उनको कोई सिम्टम्स नहीं है। वहीं, भोपाल में 69 साल के व्यक्ति की मौत भी रिपोर्ट हुई है। 
विज्ञापन


शहर में 14283 एक्टिव केस 
भोपाल में गुरुवार को 7218 लोगों की जांच की गई, जिसमें 1857 संक्रमित मिले। अब तक 1 लाख 53 हजार 22 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 37 हजार 725 ठीक हो चुके हैं। अभी शहर में 14 हजार 283 एक्टिव केस हैं। इसमें से 14 हजार 114 होम आइसोलेशन में हैं। 

अब तक 1014 की जान गई 
गुरुवार को भोपाल में 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई। 69 वर्षीय मृतक को हार्ट अटैक आने पर दो दिन पहले ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी जांच में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब तक भोपाल में 1014 लोगों की कोरोना के कारण जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें