मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार मामले सामने आ रहे है। सोमवार को प्रदेश में 5355 जांच में 174 नए पॉजिटिव मिले है। इनमें इंदौर में सबसे ज्यादा 68 मरीज है। भोपाल में एक मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है।
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संदिग्ध/ संक्रमित 79 मरीज भर्ती है। इनमें से 9 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 48 हजार 696 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 36 हजार 345 लोग ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण 10 हजार 749 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 160 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1602 पहुंच गई है।
22 जिलों में मिले नए मरीज
प्रदेश के 22 जिलों में नए संक्रमित मिले है। इसमें बालाघाट में 1, भोपाल में 25, बुरहानपुर में 1, दमोह में 1, डिंडौरी में 2, गुना में 1, ग्वालियर में 4, होशंगाबाद में 2, इंदौर में 68, जबलपुर में 31, कटनी में 2, खंडवा में 1, खरगोन में 3, मंडला में 1, मंदसौर में 1, मुरैना में 2, नरसिंहपुर में 8, निवाड़ी में 1, राजगढ़ में 1, सीहोर में 11, उज्जैन में 7 संक्रमित मिले है।