फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: प्रदेश में 154 नए पॉजिटिव मिले, जबलपुर में 1 मौत, अस्पताल में 124 भर्ती 

Sat, 05 Mar 2022 05:12 PM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से कम हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश में 46 हजार जांच में 154 कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबलपुर में कोरोना से एक मौत रिपोर्ट हुई है। अभी राज्य में 1559 एक्टिव मरीज है।  

विज्ञापन
154 नए मरीज मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से कम हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश में 46 हजार जांच में 154 कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबलपुर में कोरोना से एक मौत रिपोर्ट हुई है। अभी राज्य में 1559 एक्टिव मरीज है। 

प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 124 मरीज भर्ती है। इनमें से 17 मरीज ऑक्सीजन पर है। भोपाल में सबसे ज्यादा 43 मरीज भर्ती है। इनमें से 9 मरीज को ऑक्सीजन लगी हुई है। वहीं, इंदौर में भर्ती 7 मरीज में से 2 ऑक्सीजन पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 39 हजार 899 लोग संक्रमित हुए है। इनमें से 10 लाख 27 हजार 607 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 733 की जान जा चुकी है। शुक्रवार को 465 मरीज ठीक हुए। 

दो जिलों में कोई एक्टिव केस नहीं 

विज्ञापन

बुरहानपुर और सिंगरौली में कोरोना का कोई भी एक्टिव केस नहीं है। शुक्रवार को प्रदेश में अशोकनगर, बालाघाट, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, धार, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, निवाड़ी, पन्ना, राजगढ़, सागर, शाजापुर, श्याेपुर, सीधी, सिंगरौली में कोई नया केस नहीं मिला। 

3 जिलों में 10 से ज्यादा केस 
प्रदेश के तीन जिलों में ही 10 से ज्यादा पॉजिटिव मिल रहे है। इसमें भोपाल में 25, इंदौर में 15 और जबलपुर में 17 केस है। इसके अलावा बाकी जिलों में नए केस 10 से कम मिले है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें